November 5, 2026 11:35 am

ऑनलाइन कृषि क्विज में रतलाम के तीन किसानों ने हासिल की सफलता,किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत जिले के किसानों ने जीते ट्रैक्टर, बुलेट एवं ई-स्कूटी

राहुल चोपड़ा रतलाम—रतलाम जिले में भी किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत आयोजित किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व में रतलाम जिले के तीन किसानों ने ऑनलाइन कृषि क्विज में सफलता प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के जिला स्तरीय समारोह में विजेता किसानों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार स्वरूप वाहनों की सांकेतिक चाबियां प्रदान की गईं।

कृषि लोकोत्सव 2026 के उपलक्ष्य में संस्कृति विभाग एवं वीर भारत न्यास द्वारा 29 जनवरी से 15 मार्च 2026 तक ऑनलाइन कृषि क्विज आयोजित की गई थी। क्विज में शामिल सफल प्रतिभागियों में से वीर भारत न्यास की उच्च स्तरीय समिति द्वारा लॉटरी के माध्यम से प्रदेशभर के 165 प्रतिभागियों का चयन किया गया। प्रत्येक जिले से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के लिए तीन विजेताओं का चयन किया गया।

रतलाम जिले में ग्राम रिंगनोद, तहसील जावरा के  जितेंद्र गुर्जर पिता  जगदीश चंद्र गुर्जर ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। उन्हें अधिकतम 7 लाख 26 हजार रुपये मूल्य का ट्रैक्टर प्रदान किया गया। ग्राम सिनोद, तहसील रतलाम के  राम राठौर पिता मुकेश राठौर ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। उन्हें 1 लाख 68 हजार रुपये मूल्य की बुलेट प्रदान की गई। वहीं ग्राम लोद, तहसील जावरा के  कृष्णपाल सिंह डोडिया पिता  नागु सिंह डोडिया ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। उन्हें 1 लाख 20 हजार रुपये मूल्य की ई-स्कूटी प्रदान की गई।

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के जिला स्तरीय समारोह में तीनों विजेता किसानों को प्रमाण पत्र एवं वाहनों की सांकेतिक चाबियां प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि जिले के किसानों की कृषि के प्रति रुचि, जागरूकता एवं सहभागिता को प्रोत्साहित करने वाली है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी