November 5, 2026 11:34 am

ग्राम अर्जला में मेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, 200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, 121 गंभीर मरीजों को विस्तृत जांच की सलाह

 

रतलाम जिले के हाट पिपलिया में अष्टापद के समीप स्थित ग्राम अर्जला में सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बन्ना खेड़ा जावरा एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में मेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं आवश्यक उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान चिकित्सकीय परीक्षण में बड़ी संख्या में मरीजों में मौसमी वायरल बुखार एवं संक्रमण जैसे लक्षण पाए गए। इनमें से 121 गंभीर मरीजों को सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बन्ना खेड़ा जावरा पहुंचकर विस्तृत जांच एवं आवश्यक उपचार कराने की सलाह दी गई। चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और समय पर उपचार कराने की समझाइश दी। साथ ही पात्र मरीजों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उपलब्ध निःशुल्क उपचार सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।

इस सेवा कार्य में ग्राम अर्जला के युवा संगठन ने विशेष उत्साह दिखाते हुए सराहनीय सहयोग प्रदान किया। युवा संगठन की ओर से डॉक्टर वकील शाह, दिलीप जी जैन, शुभम जैन, वरुण जैन, अरुण जैन, गोपाल पांचाल, विनय पाटीदार, राजेंद्र सिंह एवं संदीप सेन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सरदार पटेल हॉस्पिटल की ओर से मार्केटिंग हेड प्रेम बनोपा, डॉ. अनिल राठौड़, डॉ. संदीप जाट, पीआरओ मेहमूद अली अब्बासी, नर्सिंग स्टाफ ग्लोरिया मैम, मनीषा पनौला, संजय चौधरी, कृष्णपाल सिंह एवं सोहन बोडाना ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

वहीं भारत विकास परिषद की ओर से अध्यक्ष शेखर नाहर एवं सदस्य चोरड़िया जी ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष शेखर नाहर ने कहा कि परिषद का उद्देश्य केवल चिकित्सा शिविर आयोजित करना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में भी सहयोग करना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिन गंभीर मरीजों को बड़े उपचार अथवा विशेष चिकित्सा सहायता की आवश्यकता होगी, उनके साथ भारत विकास परिषद पूरी मजबूती से खड़ी रहेगी। आयुष्मान योजना के अतिरिक्त भी यदि किसी जरूरतमंद मरीज को आर्थिक या अन्य सहायता की आवश्यकता होगी तो परिषद हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

सेवा ही हमारा उद्देश्य के संकल्प के साथ आयोजित इस शिविर में सरदार पटेल हॉस्पिटल, भारत विकास परिषद एवं ग्राम अर्जला के युवा संगठन की सामूहिक सहभागिता ने ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति एक सराहनीय पहल प्रस्तुत की।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी