November 5, 2026 11:50 am

त्रिवेणी विद्या मंदिर गोंदीधर्मसी में 77 वा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

जावरा तहसील के गांव त्रिवेणी विद्या मंदिर गोंदीधर्मसी गाव में जय घोष के साथ परेड प्रभात फेरी के बाद ध्वजारोहण किया गया इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के भैया बहनो द्वारा पिरामिंड एव ग्रुप डांस के माध्यम से देशभक्ति कला एवं संस्कृति से ओतप्रोत शानदार प्रस्तुतियां दी गयी।  इस अवसर पर विद्यालय में माडल प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कस्टम अधिकारी बलवंत सिंह राठौर अध्यक्षता सहायक उपनिरीक्षक कृषि उपज मंडी समिति जावरा अजय कुमार उपाध्याय विशेष अतिथि विद्यालय संचालक बालाराम पाटीदार एवं पूर्व वरिष्ठ शिक्षक प्रदीप त्रिवेदी थे।

सभी अतिथि का विद्यालय द्वारा शाल श्रीफल से सम्मान किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन ज्योति देवड़ा पायल पोरवाल ने किया आभार संस्था सचिव ईश्वर शर्मा ने माना उक्त जानकारी प्रवीण निनामा ने दी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी