April 19, 2026 5:13 pm

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम सेमलखेड़ी में जागरूकता चौपाल आयोजित।

रतलाम- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, जिला रतलाम द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान (जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम) के अंतर्गत विकासखंड पिपलोदा के कालूखेड़ा सेक्टर स्थित ग्राम सेमलखेड़ी में एक जागरूकता चौपाल का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं जल के सतत उपयोग को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने जल संरक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि जल ही जीवन का आधार है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह जल की एक-एक बूंद को बचाने का संकल्प ले। उन्होंने ग्रामीणों को वर्षा जल संचयन, जल के पुनः उपयोग एवं अनावश्यक जल व्यय को रोकने के उपायों के बारे में भी जानकारी दी।
इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक  शिव शंकर शर्मा ने भी जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए व्यावहारिक सुझाव साझा किए और ग्रामीणों से इस अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में टॉप शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष कन्हैयालाल पाटीदार की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
चौपाल का सफल संचालन परामर्शदाता अनिल पाटीदार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सेमलखेड़ी के सचिव नागेंद्र सिंह ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, नवांकुर सखी ममता कुंवर देवड़ा सहित समिति के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक द्वारा संबंधित दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया तथा नवांकुर संस्था एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सेमलखेड़ी के सूचना बोर्ड का भी अवलोकन किया गया।
चौपाल में ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता निरंतर बढ़ रही है।

 

*_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_* *_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_*
📲 +91 96851-52033
📲 +91 75092-52033

https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO

https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।

*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*

https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25

Leave a Comment

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें