रतलाम जिले के जावरा शहर ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पहली बार जटिल और निःशुल्क “स्पाइन सर्जरी” सफलतापूर्वक की गई। यह उपलब्धि न केवल जावरा बल्कि पूरे आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए बड़ी राहत और उम्मीद बनकर सामने आई है।
जानकारी के अनुसार जेल रोड निवासी यास्मीन बी, पति अकबर, एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गई थीं। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद हालत चिंताजनक बनी हुई थी। ऐसे समय में उन्हें उपचार हेतु सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर लाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने चुनौती को स्वीकार करते हुए जटिल स्पाइन सर्जरी को अंजाम दिया।
इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन का नेतृत्व स्पाइन सर्जन डॉ. आकाश मीणा एवं डॉ. हर्षित दवे ने किया। सर्जरी के दौरान चिकित्सकीय टीम ने कई घंटों तक अथक प्रयास कर ऑपरेशन को सफल बनाया। टीम में डॉ. ऋषिकांत, डॉ. आरती शर्मा, डॉ. इशांत चौरसिया, डॉ. रवि पाटीदार, डॉ. जयप्रकाश पाटीदार, डॉ. काजल पटेल, सीईओ राहुल पाटीदार एवं ओटी टेक्नीशियन लखन सोनार्थी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
डॉक्टरों की मेहनत रंग लाई और सर्जरी पूरी तरह सफल रही। अस्पताल सूत्रों के अनुसार मरीज की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है।
मरीज के परिवार ने भावुक होकर कहा कि जावरा जैसे छोटे शहर में इतनी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का उपलब्ध होना किसी वरदान से कम नहीं है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से निःशुल्क इलाज मिलने से लाखों रुपये का आर्थिक बोझ भी बच गया। परिजनों ने अस्पताल के अध्यक्ष एवं संचालक डॉ. जी.एल. पटेल का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए उन्होंने उम्मीद का नया द्वार खोला है।
अस्पताल के नर्सिंग सुपरिटेंडेंट विकास जायसवाल एवं पूरे स्टाफ के व्यवहार और सेवाओं की भी परिजनों ने जमकर सराहना की।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि जावरा क्षेत्र के लिए “गेम चेंजर” साबित हो सकती है, क्योंकि अब स्पाइन जैसी जटिल सर्जरी के लिए मरीजों को इंदौर, अहमदाबाद या बड़े महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उक्त जानकारी जनसंपर्क अधिकारी प्रेम बनोपा द्वारा दी गई ।
_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_* *_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_*
📲 +91 96851-52033
https://www.instagram.com/reel/DRLrXfiiAo6/?igsh=MTN4bmVpOWIzNnliaA==
https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO
https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।
*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*
https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25