November 5, 2026 11:43 am

जावरा में गरजा दुर्गा वाहिनी का शौर्य संकल्प, मातृशक्ति ने भरी हुंकार

विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी के उज्जैन संभागीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में जावरा की धरती भगवा रंग में रंग गई। उद्घाटन सत्र में मातृशक्ति की राष्ट्रीय सह संयोजिका सरोज सोनी ने तेजस्वी उद्बोधन देते हुए कहा कि “समय अब केवल सहने का नहीं, बल्कि धर्म और राष्ट्र रक्षा के लिए संगठित होकर खड़े होने का है।”
मंच पर प्रांत अध्यक्ष मुकेश जैन, प्रांत मंत्री विनोद शर्मा और दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका ज्योति प्रिया शर्मा मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मातृशक्ति को आत्मरक्षा, शौर्य, संगठन और धर्म रक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में हर हिंदू बेटी और बहन को मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक रूप से मजबूत बनना होगा, ताकि समाज में छिपे असुरों और राष्ट्र विरोधी ताकतों का डटकर सामना किया जा सके।
“धर्म की रक्षा के लिए शक्ति जरूरी है, और शक्ति के लिए संगठन” — इसी संदेश के साथ जावरा में दुर्गा वाहिनी का शौर्य वर्ग जोश और संकल्प के साथ जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी