November 5, 2026 11:43 am

बाइक चोरी से खुल सकती है अपराध की बड़ी फाइल! क्या ‘सूदखोरी, धमकी और संरक्षण’ के आरोपों की होगी निष्पक्ष जांच?

जेडी बैरागी वैष्णव, शुभदर्शन TV न्यूज़ चैनल—रतलाम शहर के माणक चौक थाना पुलिस द्वारा कुछ दिन पूर्व बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब शहर में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि यदि पुलिस आरोपियों की पृष्ठभूमि, आर्थिक गतिविधियों और संपर्कों की गहन जांच करे तो कई गंभीर मामलों से पर्दा उठ सकता है।
सूत्रों और स्थानीय चर्चाओं के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से एक का संबंध यूनुस उर्फ सड्डू लाला से बताया जा रहा है। क्षेत्र में लंबे समय से यह चर्चा रही है कि उस पर हत्या, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण, धमकी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के कई प्रकरण दर्ज रहे हैं।  क्या सिर्फ चोरी की जांच होगी या पूरे नेटवर्क की?
शहर में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक साधारण चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के पीछे खड़े कथित आर्थिक और आपराधिक नेटवर्क की भी जांच होगी या नहीं? जनचर्चा है कि यूनुस उर्फ सड्डू लाला के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उस पर सूदखोरी के आरोप भी समय-समय पर लगते रहे हैं।
स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि आय का कोई स्पष्ट और सार्वजनिक स्रोत दिखाई नहीं देने के बावजूद करोड़ों रुपये की संपत्तियां और आलीशान भवन खड़े किए गए हैं। ऐसे में यह जांच का विषय है कि इन संपत्तियों का आर्थिक स्रोत क्या है और संबंधित विभागों ने इसकी कभी गहन जांच की या नहीं।
भारी ब्याज वसूली के आरोप
क्षेत्र में लंबे समय से यह आरोप सुनाई देते रहे हैं कि जरूरतमंद लोगों को अत्यधिक ब्याज दरों पर पैसा दिया जाता है। जनचर्चाओं में 10 प्रतिशत, 15 प्रतिशत और 20 प्रतिशत से अधिक ब्याज वसूली की बातें सामने आती रही हैं। यदि इन आरोपों में तथ्य हैं तो यह आर्थिक शोषण और अवैध वित्तीय गतिविधियों का गंभीर मामला बन सकता है।
महिला की मौत और पुराने विवाद फिर चर्चा में
स्थानीय स्तर पर यह मामला भी चर्चा में है कि कथित आर्थिक और सामाजिक दबावों से जुड़ी एक महिला ने आत्मघाती कदम उठाया था। इस प्रकरण को लेकर विभिन्न प्रकार के आरोप और चर्चाएं समय-समय पर सामने आती रही हैं। इन दावों की सत्यता का निर्धारण केवल आधिकारिक जांच और न्यायालयीन प्रक्रिया से ही संभव है।
इसी विवाद के बाद प्रशासन द्वारा कथित रूप से बिना अनुमति निर्मित भवन पर बुलडोजर कार्रवाई किए जाने की भी चर्चा रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि जिस भवन पर कार्रवाई हुई थी, उसके बाद हुए निर्माण के लिए क्या नगर निगम से वैध अनुमति ली गई थी या नहीं?
जुआ, अपराधियों को संरक्षण और राजनीतिक संरक्षण की चर्चाएं
क्षेत्र में यह भी जनचर्चा है कि कुछ स्थानों पर जुआ संचालन, बाहरी आपराधिक तत्वों की आवाजाही और उन्हें संरक्षण देने जैसी गतिविधियां वर्षों से चर्चा का विषय रही हैं। यदि इन चर्चाओं में सच्चाई है तो पुलिस और प्रशासन के लिए यह गंभीर जांच का विषय होना चाहिए।
लोगों का कहना है कि इतने आरोपों और चर्चाओं के बावजूद यदि कोई व्यक्ति खुलेआम प्रभावशाली तरीके से सक्रिय रहता है तो यह सवाल स्वाभाविक है कि उसे किसका संरक्षण प्राप्त है? क्या केवल छोटी-मोटी कार्रवाई कर मामलों को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है या फिर बड़े स्तर पर भी जांच की जाएगी?
चिकलाना मॉडल की मांग
जिले के चिकलाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा लगाए गए पुलिस सहायता शिविरों की तर्ज पर अब लोगों की मांग है कि ऐसे क्षेत्रों में भी विशेष शिकायत शिविर लगाए जाएं, जहां कथित रूप से सूदखोरी, धमकी और दबंगई से पीड़ित लोग अपनी बात खुलकर रख सकें।
कई लोगों का मानना है कि यदि निष्पक्ष वातावरण में शिकायतें ली जाएं तो ऐसे अनेक पीड़ित सामने आ सकते हैं जो वर्षों से भय या दबाव के कारण शिकायत दर्ज नहीं करा पाए।
जनता पूछ रही है…
यूनुस उर्फ सड्डू लाला के खिलाफ कुल कितने आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं?
क्या उसके खिलाफ रासुका और जिलाबदर जैसी कार्रवाई हुई थी?
करोड़ों की संपत्तियों का आय स्रोत क्या है?
क्या कथित सूदखोरी की कभी विस्तृत जांच हुई?
जिस भवन पर कार्रवाई हुई थी, उसके पुनर्निर्माण की अनुमति किस आधार पर मिली?
क्या जुआ संचालन और बाहरी आपराधिक तत्वों को संरक्षण देने के आरोपों की जांच होगी?
क्या पुलिस बाइक चोरी के मामले से जुड़े पूरे नेटवर्क की पड़ताल करेगी?
इतने आरोपों के बावजूद अब तक बड़ी कार्रवाई क्यों नहीं हुई? अब पीड़ितों की नज़र प्रशासन की और है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

 

*_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_* *_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_*
📲 +91 96851-52033
https://www.instagram.com/reel/DRLrXfiiAo6/?igsh=MTN4bmVpOWIzNnliaA==
https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO

https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।

*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*

https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी