रतलाम जिले के जावरा में न्यायालय की कार्यप्रणाली को लेकर अब असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। अभिभाषक संघ, जावरा द्वारा जारी एक पत्र में दावा किया गया है कि न्यायालय में पदस्थ कुछ न्यायाधीशों के बाबु की कार्यप्रणाली और व्यवहार को लेकर लंबे समय से गंभीर आपत्तियां उठाई जा रही हैं।
संघ के अनुसार, कई बार वरिष्ठ न्यायाधीशों को इस संबंध में अवगत कराया गया, लेकिन कथित तौर पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पत्र में यह भी कहा गया है कि कुछ बाबु वर्षों से एक ही सीट पर पदस्थ हैं, जिससे उनकी कार्यशैली को लेकर विवाद और बढ़ता जा रहा है।
अभिभाषक संघ का कहना है कि यदि समय रहते इन शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया तो न्याय व्यवस्था पर आमजन का भरोसा प्रभावित हो सकता है। इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए 29 जून 2026 को दोपहर 2 बजे अभिभाषक संघ भवन, जावरा में सामान्य सभा की बैठक बुलाई गई है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि वकीलों का संगठन स्वयं न्यायालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठा रहा है, तो संबंधित प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाएंगे? क्या इन आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी या मामला केवल बैठकों तक सीमित रह जाएगा?
(नोट: यह समाचार अभिभाषक संघ द्वारा जारी पत्र में किए गए दावों पर आधारित है। संबंधित न्यायाधीशों के बाबु का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)
*_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_* *_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_*
📲 +91 96851-52033
https://www.instagram.com/reel/DRLrXfiiAo6/?igsh=MTN4bmVpOWIzNnliaA==
https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO
https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।
*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*
https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25