रतलाम जिले के जावरा में मध्यप्रदेश शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जावरा तहसील न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता पुखराज सोनगरा को अतिरिक्त लोक अभियोजक (Additional Public Prosecutor) के पद पर नियुक्त किया गया है।
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में अधिवक्ता पुखराज सोनगरा को जावरा तहसील मुख्यालय पर पदस्थ करते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे पूर्व में इस पद पर कार्यरत रहे लोक अभियोजक के स्थान पर दायित्व संभालेंगे और अब न्यायालयीन कार्यों में शासन की ओर से पैरवी करते हुए विभिन्न आपराधिक मामलों में अभियोजन पक्ष का प्रतिनिधित्व करेंगे। आपको बता देकी समरथ साहू को पुनः नियुक्त किया है।
अधिवक्ता पुखराज सोनगरा लंबे समय से विधि क्षेत्र में सक्रिय हैं और जावरा न्यायालय में उनके अनुभव एवं कार्यशैली को देखते हुए उनकी नियुक्ति को न्यायिक क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उनकी नियुक्ति से जावरा तहसील में अभियोजन कार्यों को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
मध्यप्रदेश शासन के आदेश के अनुसार यह नियुक्ति आदेश जारी होने की तिथि से प्रभावी होगी तथा निर्धारित नियमों के तहत लागू रहेगी।