November 5, 2026 11:42 am

36 वर्ष की सेवा के बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण गुप्ता सेवानिवृत्त

रतलाम जिले के जावरा सिविल हॉस्पिटल जावरा में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण गुप्ता 36 वर्ष की शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। विदाई समारोह में अस्पताल प्रभारी डॉ. दीपक पालड़िया ने कहा कि बिहार से आकर मालवा को कर्मभूमि बनाने वाले डॉ. गुप्ता ने ईमानदारी, निष्ठा और सेवा भावना की मिसाल कायम की। डॉ. अजय सिंह राठौर ने मातृ-शिशु कल्याण एवं नसबंदी कार्यक्रमों में उनके योगदान को सराहा। कोरोना काल में भी उन्होंने सेवाएं दीं। चिकित्सकों व स्टाफ ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में डॉ. गुप्ता का शाल-श्रीफल, पुष्पहार, स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। संचालन शैलेन्द्र कुमार दवे ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी