November 5, 2026 11:36 am

शतरंज में जेपीएस की शानदार बाज़ी, संभाग स्तर पर 5 खिलाड़ियों का चयन

जावरा पब्लिक स्कूल के लिए गौरव का क्षण है कि विद्यालय के पाँच प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ी 3 सितंबर 2026 को उज्जैन में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न संभागों की टीमों के खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करेंगे।
संभाग स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा। विद्यालय की ओर से चयनित खिलाड़ियों में ईशान वर्मा, आदित्य रावल, प्रियांशी, ऊर्जा चावला एवं प्रणल व्यास शामिल हैं।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. पीयूष मूणत ने सभी चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें संभाग स्तर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने भी सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी