November 5, 2026 11:53 am

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

सचिनजैन रतलाम-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 26 सितंबर 2026 को वार्ड क्रमांक 14 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र काटजू नगर क्रमांक-1 पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण, शिक्षा और सम्मान का केंद्र बनाने के साथ महिलाओं एवं बच्चों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीतू प्रदीप उपाध्याय रहीं। कार्यक्रम मंडल संयोजक पार्षद हिना उत्सव मेहता, सह संयोजक पार्षद एवं मध्यप्रदेश शासन वक्फ बोर्ड सदस्य शबाना खलीक खान तथा सह संयोजक प्रीति पालीवाल की उपस्थिति में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका और बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विजेता एवं प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

वहीं लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े विषयों पर संवाद करते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

महिलाओं और परिवारों को योजनाओं की जानकारी

कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इनमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, लखपति दीदी, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, ई-श्रम कार्ड, मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, जनधन योजना, जन औषधि केंद्र, उजाला योजना, डिजिटल इंडिया और पीएम सूर्य घर योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बताया गया कि इन योजनाओं का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों तक शासन की सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने पर जोर

आंगन मिलन कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और महिलाओं के सम्मान से जुड़े विषयों पर भी जोर दिया गया। आयोजकों ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों की देखभाल का स्थान नहीं, बल्कि पोषण, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का महत्वपूर्ण केंद्र हैं।

कार्यक्रम में आशा भट्ट, चेतना बारमेचा, प्रतिभा जैन, चंदा चौहान, सुनीता चौहान, प्रीति सहित अन्य अतिथिगण, मातृशक्ति एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी