November 5, 2026 11:49 am

संभाग स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जेपीएस की मोनिका चौहान दिखाएँगी दमखम

रतलाम के जावरा में खेल प्रतिभाओं को निखारने एवं विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने की दिशा में जावरा पब्लिक स्कूल की छात्रा मोनिका चौहान ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मोनिका चौहान का चयन संभाग स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को देवास में आयोजित होगी, जिसमें मोनिका अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

मोनिका के इस चयन से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। उनकी इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। यह सफलता उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन एवं खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. पियूष मूणत ने मोनिका चौहान को हार्दिक बधाई देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मोनिका अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं खेल भावना के बल के साथ स्कूल कोच के मार्गदर्शन पर प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी तथा विद्यालय एवं जावरा का नाम गौरवान्वित करेंगी।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने भी मोनिका को उज्ज्वल प्रदर्शन एवं सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा उनके खेल जीवन में निरंतर प्रगति की कामना की।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी