धर्मेन्द्र कुमार मंदसौर—मंदसौर जिले के नारायणगढ़। नगर मे स्थित ओम साईं सर्विस सेंटर से शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें 30 वर्षीय युवक शमशेर पिता सलीम हुसैन की मौत हो गई। घटना के बाद युवक की मौत को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे पीएम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा वीडियो फुटेज आए सामने । जहां प्रारंभिक वीडियो फुटेज में गाड़ी धोते समय करंट लगने की बात कही जा रही है, वहीं सर्विस सेंटर संचालक का कहना है कि युवक की मौत करंट लगने से नहीं, बल्कि हार्ट अटैक आने से हुई है। ऐसे में मौत के वास्तविक कारण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
गाड़ी धोने के दौरान हुई घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शमशेर नारायणगढ़ स्थित ओम साईं सर्विस सेंटर पर काम कर रहा था। शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे वह गाड़ी धोने के काम में लगा हुआ था। इसी दौरान अचानक उसको करंट का झटका लगा और मौके पर ही मौत हो गई
परिजन ने लगाए करंट के आरोप तो , संचालक ने किया अटेक का दावा
घटना को लेकर सामने आई प्रारंभिक जानकारी में बताया जा रहा है कि गाड़ी धोते समय शमशेर को करंट का झटका नहीं बल्कि अटैक आया जिसके चलते उसकी मौत हो गई मौत को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं।
हालांकि, युवक की मौत वास्तव में करंट लगने से हुई, हार्ट अटैक या किसी अन्य कारण से, इसकी अधिकारिक पुष्टि और संबंधित चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर ही हो सकेगी। फिलहाल किसी भी दावे को अंतिम निष्कर्ष मानना उचित नहीं होगा।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद नारायणगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब जांच के दौरान घटना की परिस्थितियों, उपलब्ध वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल महत्वपूर्ण होगी। साथ ही, चिकित्सकीय रिपोर्ट से भी मौत के कारणों का पता लगाने में मदद मिल सकेगी
मंदसौर से कैमरामेन राजकुमार सूर्यवंशी के साथ धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट