रतलाम जिले की पिपलौदा तहसील के गांव पिंगराला में युवाओं द्वारा प्रतिदिन योगाभ्यास किया जा रहा है। प्रतिदिन युवा प्रातः 5 बजे ग्राउंड पर आ जाते है और करीब 1 से डेढ़ किलोमीटर दौड़ लगाते है। फिर धीरे-धीरे सारे योग क्रमश करते है। जिसमे अलोम विलोम कपालभाति प्राणायाम सूर्यनमस्कार सहित अनेक महत्वपूर्ण योगाभ्यास करते है। युवाओं में बड़े से लेकर छोटे बच्चों बालिका तक शामिल है। टीम लीडर संजय कुमावत ने बताया कुछ दिनों से संख्या बढ़ी है। पहले केवल हम दो लोगो ने शुरू किया था।
और आज 20 से ज्यादा युवा शामिल हो गए। योग के फायदे शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्तर पर बहुत होते हैं। यह लचीलापन बढ़ाता है, हृदय स्वास्थ्य सुधारता है, तनाव और चिंता कम करता है, पाचन को दुरुस्त करता है, और मानसिक स्पष्टता व एकाग्रता बढ़ाता है। कुमावत ने आगे बताया कि नियमित योगाभ्यास से रक्त संचार बेहतर होता है, रक्तचाप नियंत्रित होता है और शरीर की सहनशक्ति बढ़ती है। आज भी करीब 2 दर्जन के आसपास युवा मौजूद थे।

_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_
_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_
+91 96851-52033
+91 75092-52033
https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।
देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033
https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25

