रतलाम जिले के जावरा समीपस्थ बन्नाखेड़ा में स्वास्थ्य की नई सौगात सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर सर्व सुविधा युक्त हॉस्पिटल में आज चंडीगढ़ पंजाब के सुप्रसिद्ध डॉक्टर प्रमोद कुमार भगत अपनी निशुल्क सेवांए 11 बजे से दोपहर2 बजे तक देंगे। जिनके पैरों में दर्द, कमर दर्द, पीठ गर्दन दर्द, खेल कूद की चोंटे, मांस पेशियों में खिंचाव लखवा जैसी बीमारियों के मरीजों का उपचार आदि निशुल्क परामर्श दिया जाएगा। साथ ही सोनोग्राफी ईसीजी दवाइयों व अन्य सभी प्रकार की जांचों पर 20से 30% तक की छूट दी जाएगी। हॉस्पिटल में 24×7 आपातकालीन सेवांए उपलब्ध हैं। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. रोहित पटेल बताते है कि हमारा एक ही लक्ष्य है बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो, मरीजों को बहार न जाना पड़े और सारी स्वास्थ्य से सम्बंधित सुविधाएं हॉस्पिटल में ही मिल सके, इसलिए लगभग सारे डॉक्टर स्थाई 24×7 हॉस्पिटल में ही रहते है। जन सम्पर्क अधिकारी प्रेम बनोपा में बताया कि प्रति माह की दिनांक 9 व 25 को गर्भवती महिलाओं के लिए निशुल्क सोनोग्राफी की जाती है। माह के प्रति गुरुवार को स्वास्थ्य से संबंधित केम्प लगाए जाते है।
