November 5, 2026 11:34 am

देव भक्ति से देशभक्ति की ओर ले जाने का माध्यम है सत्संग – खगेंद्र

आज विश्व हिंदू परिषद जिला जावरा द्वारा सत्संग विस्तार सप्ताह 26 अक्टूबर से 2 नवंबर के निमित “सत्संग एकत्रीकरण” कार्यक्रम मनुनीय महादेव में किया गया। जिसमें 6 प्रखंड एवं 35 खंडो कि 52 ग्राम समितियों से सत्संग टोलिया एकत्रित हुई। जिसमें लगभग 550 कार्यकर्ता बंधु उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत माता और राम दरबार पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र जी भार्गव ने सभी कार्यकर्ताओं को सत्संग के बारे में बताते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद का सत्संग देव भक्ति से देशभक्ति की ओर ले जाने का माध्यम हैं। व्यक्ति को संस्कारित करने के लिए सर्वोत्तम माध्यम सत्संग ही हैं, विश्व हिंदू परिषद का कार्य हिंदू धर्म, हिंदू संस्कृति तथा हिंदू समाज की सुरक्षा करना हैं। सत्संग के माध्यम से संगठन को दृढ़ करते हुए। भगवत भक्ति के साथ-साथ भारत भक्ति यानी देव भक्ति से देशभक्ति की ओर ले जाने का माध्यम सत्संग ही है। आशुतोष सिंह जी शेखावत प्रांत सत्संग प्रमुख ने भूमिका रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को सत्संग के बारे में बताया। कार्यक्रम मैं प्रांत मंत्री विनोद जी शर्मा, मनुनिया महादेव मंदिर समिति अध्यक्ष थान सिंह जी, विभाग मंत्री सौरभ जी चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष मधुसूदन जी पाटीदार, जिला मंत्री तूफान सिंह जी यादव, मनचासीन रहै। साथ ही कार्यक्रम में प्रांत गो रक्षा प्रमुख भेरूलाल माली, रतलाम विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत, विभाग सह मंत्री पवन जी बंजारा, विभाग सयोजक विनोद जी शर्मा, विभाग सह सयोजक राधेश्याम आँजना, जिला सह मंत्री लाल सिंह राठौर, जिला कोषाअध्यक्ष जीवन सिंह गुर्जर, जिला सयोजक आशीष पोरवाल, जिला सह संयोजक संदीप राठौड़, अर्जुन सिंह पवार, जिला सह सत्संग प्रमुख कमलेश सोनी, सेवा प्रमुख ओंकार दास, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मंगल गिर, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख गोपाल सेन, जिला सुरक्षा प्रमुख विकास सोनी, जिला गोरक्षा प्रमुख महेश शर्मा, जिला बलोपासना प्रमुख भगवान लाल धाकड़, सहबलोपासना प्रमुख राहुल सिंह, जिला सह सामाजिक समरसता प्रमुख नारायण सिंह और विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड, खंड और ग्राम समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन जिला सत्संग प्रमुख मंगलेश पाटीदार द्वारा किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी