November 5, 2026 11:49 am

जीव दया हृदय की पवित्रता का मार्ग, मुक्ति का सेतु — जावरा में गौ-सेवा कार्यक्रम में उमड़ा करुणा का सागर।

रतलाम के जावरा में श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति द्वारा संचालित जीव दया योजना के अंतर्गत गौ माता के स्वामी वात्सल्य कार्यक्रम में करुणा, संवेदना और सेवा का अनूठा समागम देखने को मिला। मुंबई से पधारी श्रीमती खुशबू वरुण दंड ने गौ सेवा में सम्मिलित होकर कहा— “जीव दया सिर्फ व्यवहार नहीं, यह एक भाव है जो हृदय को पवित्र बनाता है।” उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जीवों के प्रति संवेदना रखता है, वही सच्चे अर्थों में मनुष्य कहलाता है। खुशबू दंड ने जावरा पहुंचने पर प्राप्त आत्मीय स्वागत से अभिभूत होते हुए कहा कि भविष्य में भी वह जीव दया योजना के कार्यों में अपनी सक्रिय सहभागिता अवश्य निभाएँगी।
दया का मार्ग ही मुक्ति का मार्ग — अभय सुराणा
संस्था के अध्यक्ष अभय सुराणा ने कहा कि जीव दया मानवता का सर्वोच्च गुण है और “दया का मार्ग ही मुक्ति का मार्ग है।” उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में गौ माता को नियमित गोग्रास, ताज़ी सब्जियाँ, गुड़, चारा और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाएगा।
अतिथियों का सम्मान, जन्मदिन उत्सव और सेवा भावना कार्यक्रम में लाभार्थी परिवार खुशबू वरुण दंड का स्वागत श्रीमती रेखा सुराणा और श्रीमती प्रविशा ने मोतियों की माला एवं शाल ओढ़ाकर किया। इसी दौरान समिति के सक्रिय सदस्य हेमंत जैन और महेंद्र कोलन का जन्मदिन भी मनाया गया तथा शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष पुखराज पटवा ने किया, जबकि आभार वर्षगांठ समिति संयोजक प्रदीप सेठिया ने माना। स्वागत की जिम्मेदारी सचिव राजकुमार हरण, जन्मदिन समिति संयोजक नेमीचंद जैन एवं सहसंयोजक राजेंद्र कोचर ने निभाई।
इस अवसर पर गौ माता के लिए गोग्रास, गुड़, सब्जियाँ; कबूतरों के लिए अनाज; तथा कुत्तों के लिए बिस्कुट खिलाकर जीव दया का सजीव उदाहरण प्रस्तुत किया गया। सक्रिय सहभागिता कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रकाशचंद संघवी, राजकुमार हरण, सुभाष डूंगरवाल, शेखर नाहर, अनिल धारीवाल, अशोक झामर, प्रकाशचंद पामेचा, शांतिलाल डांगी, संजय सुराणा, राजेंद्र कोचर, हेमंत जैन, महेंद्र कोलन, पुखराज पटवा, अभय सुराणा, ऋषभ छाजेड़ सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

साथ ही बाल सहभागिता में मास्टर अयांश सुराणा, प्रचेत दंड, अनाया, मयंक पटवा, अव्यान सुराणा, प्रवया जैन की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी एवं ऊर्जा से भर दिया। यह आयोजन न केवल जीव दया के प्रति समर्पित भाव को प्रकट करता है, बल्कि समाज में करुणा, सेवा और मानवीय मूल्यों के विस्तार का श्रेष्ठ उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी