November 5, 2026 11:50 am

मावता में निर्वाचक नामावली के प्रारूप का विधिवत प्रकाशन

मंगलसिंह राजपूत, शुभदर्शन TV न्यूज़ चैनल—ग्राम मावता में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 1 से 4 पर निर्वाचक नामावली के प्रारूप का विधिवत प्रकाशन किया गया। इस दौरान चारों मतदान केंद्रों पर आम नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया से अवगत कराने हेतु प्रकाशन संबंधी सूचना का सार्वजनिक रूप से वाचन किया गया।

कार्यक्रम में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनकी मौजूदगी में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

चारों मतदान केंद्रों पर नियुक्त बीएलओ गोपाललाल मालीवार, देवीलाल पोरवाल, चंपालाल कुमावत एवं हिमांशु चौधरी द्वारा निर्वाचक नामावली के प्रारूप प्रकाशन की सूचना का वाचन कर उपस्थित जनसमूह को आवश्यक जानकारी दी गई। इस अवसर पर बताया गया कि 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, में संशोधन, स्थानांतरण एवं विलोपन संबंधी आवेदन किए जा सकेंगे। पात्र नागरिकों से आग्रह किया गया कि वे निर्धारित समयावधि में अपने मताधिकार से संबंधित सुधार करवाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाएं। निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे अपने नाम निर्वाचक सूची में अवश्य जांचें और किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर समय रहते सुधार कराएं।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी