November 5, 2026 11:50 am

ढोढर–रोला टुलेन सड़क घोटाला, 2022 में बनी सड़क आज बदहाल, स्कूली बच्चों की जान खतरे में, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष व्यास ने SDM से की शिकायत

शुभदर्शन TV न्यूज़ चैनल—-रतलाम जिले के जावरा अनुविभागीय अधिकारी सुनील जायसवाल (SDM) को मौयाखेड़ा निवासी पंडित नटवर व्यास, मंडल अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा जावरा ग्रामीण ने ढोढर–रोला टुलेन मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में सड़क निर्माण में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए तत्काल जांच व कार्रवाई की मांग की गई है। आपको बता देकी पूर्व में भी शिकायत में बताया गया कि ढोढर से रोला टुलेन रोड का निर्माण वर्ष 2022 में किया गया था, लेकिन निर्माण पूर्ण होने के बाद आज तक सड़क की कोई सुध नहीं ली गई। वर्तमान स्थिति यह है कि सड़क पर डामर की परत पूरी तरह समाप्त हो चुकी है और जगह–जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे रोजाना स्कूल आने–जाने वाले बच्चों सहित ग्रामीणों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन बच्चे व राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं।

पंडित नटवर व्यास ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के समय पूर्व में मौजूद सड़क पर केवल शोल्डर भरकर औपचारिक डामरीकरण कर दिया गया, जिससे सड़क की मजबूती पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। लाखों रुपये की लागत से बनी यह सड़क कुछ ही समय में अपना अस्तित्व खोती जा रही है। उन्होंने कहा कि उस समय भी जिम्मेदार अधिकारियों ने निर्माण गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया और ठेकेदार के दबाव में सड़क का कार्य करवा दिया गया। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में ठेकेदार द्वारा स्थायी समाधान के बजाय केवल लिपापोती की जा रही है, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है।

ग्रामीणों ने कई बार विभागीय जिम्मेदारों को दूरभाष पर अवगत कराया, लेकिन इसके बावजूद आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पंडित नटवर व्यास ने SDM से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, सड़क निर्माण में बरती गई लापरवाही के लिए दोषी ठेकेदार व अधिकारियों पर कार्रवाई हो तथा ढोढर–रोला टुलेन मार्ग का पुनर्निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए, ताकि ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को सुरक्षित आवागमन मिल सके। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर इस महत्वपूर्ण मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।

शिकायत की कॉपी

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी