रतलाम जिले के ग्राम बोरदा में आयोजित द्वितीय निःशुल्क कन्या विवाह एवं भव्य नानी बाई का मायरा कार्यक्रम के अवसर पर सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा एक निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं दवाई वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्देश्य आयोजन में उपस्थित जरूरतमंद लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।
शिविर में सर्दी-जुकाम, बुखार, शुगर और बीपी से संबंधित रोगों की निःशुल्क जांच की गई, साथ ही आवश्यक दवाइयों का नि:शुल्क वितरण भी किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने शिविर का लाभ उठाया।

इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर रोहित पटेल के मार्गदर्शन में सेवाएं प्रदान की गईं।
शिविर में नर्सिंग सुपरिटेंडेंट विकास जायसवाल, नर्सिंग स्टाफ जितेंद्र जाट, सुनीता सिस्टर एवं सरदार पटेल नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने समर्पित भाव से अपनी सेवाएं दीं।

कार्यक्रम के सफल संचालन में समाजसेवी रमेश धाकड़ एवं युवराज राणावत का भी सराहनीय सहयोग रहा, जिनके सहयोग से शिविर को बेहतर रूप में संपन्न किया जा सका। उक्त जानकारी जनसंपर्क अधिकारी प्रेम बनोपा द्वारा दी गई। ग्रामीणों ने इस पुनीत पहल के लिए आयोजकों एवं सरदार पटेल हॉस्पिटल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।
