सचिन जैन रतलाम— बसंत पंचमी के पावन अवसर पर वार्ड क्रमांक 39 के रहवासियों द्वारा कॉलेज रोड स्थित सरस्वती उद्यान में विद्या की देवी माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
क्षेत्रीय पार्षद हिना मेहता ने बताया कि बसंत पंचमी के इस शुभ अवसर पर सर्वप्रथम माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई, इसके पश्चात महाआरती संपन्न हुई। आरती के बाद महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और माँ सरस्वती से विद्या, बुद्धि एवं सद्बुद्धि का आशीर्वाद मांगा।

पूजा-अर्चना एवं आरती का विधिवत संचालन नारायण पंडित जी द्वारा किया गया। मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ हुए धार्मिक अनुष्ठान ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराई।

इस अवसर पर महेंद्र नाहर, राजेन्द्र सिंह, रजनीश गोयल, चमन मारू, हार्दिक मेहता, गोविंद सिंह, राजेन्द्र दादा, नाना लाल जी, ओम गुर्जर, पार्षद हिना मेहता, पूजा बोहरा, रंजना जी, मोहन बाई, राजकुमारी पंवार, तुलसी जी, ललिता परिहार, उर्मिला परिहार, डॉली दीदी, कमला बाई, तरूणा जी, गांधी जी, सोहन सिंह, परमार जी, राजू जी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में माँ सरस्वती के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। आयोजन में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का संदेश मिला।
