रतलाम- शहर की सुरक्षा व्यवस्था तथा शहर में विभिन्न आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए रतलाम पुलिस द्वारा शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की चैकिंग व निरीक्षण एवं आपातकालीन स्थिति में पुलिस, प्रशासन व संस्थानों की क्या सुरक्षा तैयारियां है इसका भी जायजा लिया जा रहा है। इसी अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक रतलामअमित कुमार द्वारा गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ व बेहतर बनाने हेतु विशेष चैकिंग के दिशा निर्देश दिए गए है।
उक्त निर्देशों के परिपेक्ष्य में अति पुलिस अधीक्षक रतलाम (शहर) राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में दिनांक 25.01.2026 को रतलाम पुलिस एवं बी.डी.डी.एस. टीम के साथ रतलाम एवं जावरा शहर सहित जिले के प्रमुख स्थानों एवं होटल, लॉज धर्मशालाओं की चेकिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा शहर के रेल्वे स्टेशन व बस स्टैंड के आसपास के क्षेत्रों एवं सरायों की भी चेकिंग की गई।

महत्वपूर्ण स्थानों पर संदिग्ध वस्तुओं की विशेष व सघन चैकिंग, पुलिस डॉग की सहायता से एवं एच.एच.एम.डी आदि उपकरणों के द्वारा की गयी।

पुलिस अधिकारियों द्वारा आम जन से अपील की कोई भी संदिग्ध व्यक्ति आपके यहां रुकने को आए या किसी की गतिविधि संदिग्ध लगे तो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
