रतलाम के पोलो ग्राउंड पर आयोजित मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा 8.58 बजे आगमन, 9 बजे ध्वजारोहण, 9.05 बजे परेड निरीक्षण और 9.10 बजे मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा जाना तय है। पूरा कार्यक्रम मिनटों में बंधा हुआ है, लेकिन सवाल यह है कि जनता की भागीदारी सिर्फ दर्शक दीर्घा तक ही क्यों? मार्च पास्ट, झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण हर साल की तरह इस बार भी होंगे, मगर शहर की बुनियादी समस्याओं पर कोई चर्चा नहीं। उधर रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड पर मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार द्वारा अलग से ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण और मोटरसाइकिल प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं निगम भवन पर महापौर द्वारा सुबह 7.30 बजे ध्वजारोहण हुआ।















एक ही शहर में तीन-तीन अलग-अलग गणतंत्र दिवस, लेकिन जनता के सवाल एक भी मंच पर नहीं! प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कर्मचारी मंच पर सम्मानित होंगे, लेकिन क्या महंगाई, बेरोजगारी, सफाई, पानी और सड़क जैसे मुद्दे भी कभी सम्मान पाएंगे? गणतंत्र दिवस केवल रस्म अदायगी न बनकर लोकतंत्र की जवाबदेही का दिन बने — यही आम नागरिक की अपेक्षा है। जिले के पिपलौदा जावरा, सैलाना, आलोट ताल बाजना आदि तहसीलों में भी कुछ इसी तरह यह रस्म अदायगी होगी।
_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_* *_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_*
📲 +91 96851-52033
📲 +91 75092-52033
https://www.instagram.com/reel/DRLrXfiiAo6/?igsh=MTN4bmVpOWIzNnliaA==
https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO
https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।
*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*
https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25