November 5, 2026 11:45 am

जावरा में करोड़ो की छात्रवृत्ति हड़पने वाले शिक्षा माफिया को बचाया जा रहा है, EOW उज्जैन व रतलाम तत्कालीन कलेक्टर को हाईकोर्ट तलब PIL दर्ज की तैयारी।

जेडी बैरागी वैष्णव, शुभदर्शन TV न्यूज़ चैनल ब्यूरो रतलाम—रतलाम जिले के जावरा में एक स्कूल संचालक ने कागजों में स्कूल के नाम से ही कॉलेज चलाकर शासन को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। लेकिन यह जावरा का दुर्भाग्य है कि इस बड़े शिक्षा माफिया पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई जबकि पूरे मामले की शिकायत तत्कालीन कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी को की गई थी लेकिन उन्होंने बस इतना किया कि उनका काम निकल गया, उन्होंने आनन फानन में जांच टीम गठित की और इसकी जांच करवाई। जांच रिपोर्ट में स्पस्ट लिखा है कि स्कूल के नाम से कॉलेज संचालन करने वाला दोषी है। जांच रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि यह सब षडयंत्र छात्रों की छात्रवृत्ति हड़पने के लिए किया गया है। लेकिन आज तक कार्रवाई नही हुई है। शिकायतकर्ता के अनुसार जब कलेक्टर से हताश होने के बाद EOW उज्जैन में इसकी शिकायत की गई यहां के जिम्मेदार तो कलेक्टर से भी गए गुजरे निकले है। मामले को 2 साल से जांच में डाल रखा है। बयान होने के बाद भी शिकायत कर्ता को बुलाया गया और उस से सबूत मांगे गए। जबकि पूरी फाइल जो RTI में मिली थी उसकी जिरोक्स करवाकर दी गई। लेकिन जांच को कछुए की रफ्तार से किया जा रहा है। पहले EOW के अधिकारी कल्पना, फिर अर्जुन मालवीय और अब अमित कुमार देख रहे है। सारे दस्तावेज होने के बाद भी इस माफिया पर कार्रवाई नही की गई। यहां तक कि पूरा मामला संज्ञान में है दस्तावेज सारे दिए गए फिर भी कार्रवाई नही की जा रही है। शिकायत कर्ता का कहना है अब केवल एक ही रास्ता है PIL दर्ज कर हाईकोर्ट में ही संबंधित कलेक्टर व EOW के अधिकारियों को तलब किया जाए। क्योंकि यह उस माफिया को इतना समय दे रहे है कि कैसे भी करके उसको बचाया जा सके। हालांकि इन दो सालों में RTI में प्राप्त दस्तावेज के आधार पर शिकायत कर्ता ने स्वयं पड़ताल की तो ऐसे अनेक छात्र मीले है जिन्होंने कभी जावरा देखा नही है। उन्हें भी जावरा के स्कूल नाम से संचालित कांगजो वाले कालेज में पढ़ाया गया। यहां तक कि छात्रवृत्ति हड़पने के लिए अधिकांश बैंक खाते माफिया के गृहनगर नागदा में खुलवाए गए ताकि छात्रवृत्ति हड़पने में आसानी हो सके। मान्यता स्कूल की बिल्डिंग बताकर ली गई। कॉलेज में पढ़ाने वाले शिक्षक, प्रोफेसर भी कांगजो में जिनकी डिग्रियां बताई गई वह है भी या वह भी कांगजो में, बड़ा अजीब लगता है एक शिक्षा माफिया ने  किस तरह सारे रतलाम भोपाल व दिल्ली के शिक्षा विभाग को बेवकूफ बनाया औऱ शासन से प्राप्त करोड़ो की छात्रवृत्ति हड़प ली, सूत्रों के अनुसार इन सालों में पढ़ाने वाले शिक्षकों का वेतन तक नही दिया माफिया ने, यहां तक कि वो तो जावरा से भाग निकला था, इंदौर के किसी को करोड़ो रुपए में स्कूल बेंचकर लेकिन उसे पूरे मामले की जानकारी मिली तो उसने हाथ उठा लिया, लेकिन माफिया उस से 3 करोड़ रुपए ले चुका था। वह भी वापस नही किए और उसको भगा दिया। ऐसी जानकारी सूत्रों से मिली है। हालांकि इस मामले की और भी परते है जिन्हें क्रमश पड़ताल करके खोला जाएगा।

_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_

_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_

+91 96851-52033

+91 75092-52033

https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXOhttps://www.facebook.com/share/19Y2wWGjro/

https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel

आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।

देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033

https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी