November 5, 2026 11:50 am

,,नया इनोवेशन रतलाम जिले में पहली बार,,NCD क्लिनिक सिविल हॉस्पिटल जावरा में क्यू आर कोड के माध्यम से मरीजों की विस्तृत जानकारी एक क्लिक करने पर मिलेगी।

रतलाम जिले के जावरा में  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में एवं सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ. दीपक पालड़ीया के निर्देशन में सिविल हॉस्पिटल जावरा में एनसीडी क्लिनिक पर बीपी एवं शुगर पेशेंट का नया कार्ड नर्सिंग ऑफिसर विजय लीलवा एवं स्वीटी झाला ने बनवाया है। इस कार्ड की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इस पर क्यू आर कोड बनाया गया है जिससे कि समय की बचत होगी, अब बीपी, शुगर के मरीजों का फालोअप करने के लिए हर बार मोबाइल नंबर से सर्च करना पड़ता है परन्तु आभा आई डी के इस क्यू आर को एक बार एनसीडी पोर्टल पर रजिस्टर करने के बाद केवल क्यू आर को स्कैन करने पर मरीज की विस्तृत जानकारी मिल जाएगी, इस कार्ड में लिया गया क्यू आर कोड आभा कार्ड से लिया गया है, एनसीडी पोर्टल पर स्कैन होने पर संबंधित मरीज की जानकारी पोर्टल पर दिख जायेगी, एनसीडी पोर्टल पर स्कैन करने की सुविधा उपलब्ध है वर्तमान में अभी मरीजों को एक माह की दवाईयां दी जा रही है 40 पेशेंट प्रतिदिन बीपी शुगर के दवाई लेने आते हैं, वर्तमान में बीपी के कुल 2617 पेशेंट है। तथा शुगर के 340 पेशेंट है एवं मिक्स पेशेंट संख्या 963 है जिन्हें बीपी शुगर दोनों है, यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के शैलेन्द्र कुमार दवे ने दी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी