November 5, 2026 11:51 am

रतलाम पहले “स्वर्ण नगरी” के नाम से प्रसिद्ध है, अब धीरे-धीरे “शिक्षा नगरी” के रूप में उभर रहा है- विपीन जैन-विधायक मन्दसौर

मंदसौर विधानसभा के विधायक विपिन जैन द्वारा रविवार को NEET 2025 में सफल होकर एमबीबीएस कॉलेज में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर चयनित विद्यार्थियों को शील्ड और प्रमाणपत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

सम्मानित विद्यार्थियों में शामिल हैं: मनीष कुमावत (पिता: जगदीश जी, ग्राम बाबरेचा, जिला मंदसौर), मो.जीशान (पिता: शकील जी, जिला मंदसौर) और भव्य जैन (पिता: नितिन जी, जिला मंदसौर)। विधायक विपिन जैन ने तीनों विद्यार्थियों को उनकी मेहनत और उपलब्धि के लिए बधाई दी और आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अच्छे डॉक्टर बनने तथा देश सेवा करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अभ्यास कॅरियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमावत को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विधायक ने कहा कि अभ्यास संस्थान की पूरी टीम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है और मालवा क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने डॉ. राकेश कुमावत का विशेष धन्यवाद किया, जिनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। विधायक ने कहा कि रतलाम, जो पहले “स्वर्ण नगरी” के नाम से प्रसिद्ध है, अब धीरे-धीरे “शिक्षा नगरी” के रूप में उभर रहा है और इस तरह के उत्साहवर्धक कार्यक्रम क्षेत्र की सकारात्मक दिशा को और मजबूत करते हैं।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी