November 5, 2026 11:39 am

रतलाम में MPPSC की तैयारी अब होगी बिल्कुल निःशुल्क अभ्यास संस्थान लॉन्च कर रहा है पहला फ्री बैच, मिलेगा अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन।

रतलाम में MPPSC की तैयारी अब होगी बिल्कुल निःशुल्क अभ्यास संस्थान लॉन्च कर रहा है पहला फ्री बैच, मिलेगा अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन, अब प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, क्योंकि अभ्यास संस्थान ला रहा है रतलाम में शिक्षा की नई क्रांति। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर, रतलाम में अभ्यास अपना प्रथम MPPSC बैच लॉन्च करने जा रहा है, जो कि विद्यार्थियों के लिए पूरी तरह से निःशुल्क होगा।

इस बैच की विशेषता यह है कि इसमें पढ़ाने वाले शिक्षक या तो स्वयं MPPSC चयनित हैं या फिर उन्होंने MPPSC की तैयारी का गहन अनुभव प्राप्त किया है। उनके अनुभव का लाभ अब विद्यार्थियों को सीधे मिलेगा।

संस्थान ने बताया कि इस निःशुल्क बैच में केवल 100 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा, जिनका चयन 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले एक विशेष टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। यह विशेष टेस्ट पूरी तरह से MPPSC प्री एग्जाम पर आधारित होगा, ताकि चयनित विद्यार्थियों की वास्तविक तैयारी का आकलन किया जा सके। केवल वही अभ्यर्थी, जो इस टेस्ट में सफल होंगे, उन्हें अभ्यास संस्थान द्वारा MPPSC की संपूर्ण निःशुल्क तैयारी करवाई जाएगी।

📌 इस तैयारी का मुख्य उद्देश्य फरवरी–मार्च 2026 में प्रस्तावित MPPSC प्री परीक्षा को ध्यान में रखकर विद्यार्थियों को सही दिशा और मार्गदर्शन प्रदान करना है।

संस्थान के निदेशक डॉ. राकेश कुमावत ने कहा—
“रतलाम जैसे शहर में पहली बार इस स्तर पर निःशुल्क MPPSC तैयारी का अवसर मिल रहा है। यह पहल उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए है, जो सपने तो बड़े देखते हैं, लेकिन संसाधनों के अभाव में पीछे रह जाते हैं।”
नीचे दिखे लिंक पर क्लिक करके आप अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं जो पूरी तरह निशुल्क रहेगा ।
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSec-2v19f1MFiqE-xCfzROi5cNi-hzVvtMfhl70T06p_JWGEg/viewform?usp=sharing&ouid=103660890848075899340

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी