रतलाम के जावरा में सिविल हॉस्पिटल जावरा में कार्डियिक एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। चिकित्सालय भवन पुराना होने से 200 बिस्तरीय नवीन भवन की स्वीकृति के प्रयास किये जायेंगे।। उक्त आशय के विभिन्न निर्णय सिविल हॉस्पिटल रोगी कल्याण समिति जावरा की बैठक में लिए गए।बैठक की अध्यक्षता विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने की। बैठक में विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने अधिकारीयो के साथ सिविल हॉस्पिटल एवं नई मेटरनिटी विंग का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।बैठक में पूर्व बैठक का पालन प्रतिवेदन सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ दीपक पालड़ीया ने प्रस्तुत किया।इसके बाद बैठक के एजेंडा पर चर्चा करते हुए विभिन्न निर्णय लिए गए ,जिसमे सिविल हॉस्पिटल एवं नई मेटरनिटी विंग के नामकरण एवं प्रतिमा स्थापित करने के लिए स्थान चयन समिति के सदस्यों द्वारा किया जाएगा, मल्टी टास्क वर्कर अंतर्गत मानव संसाधन हेतु प्रस्ताव बनाकर जिला कार्यालय को भेजने के निर्देश दिये गए, हॉस्पिटल परिसर में निर्मित दुकानों के किराए की राशि रोगी कल्याण समिति में जमा करवाने की कार्यवाही की जाएगी।कार्डियक एंबुलेंस हेतु सांसद निधि से लेने हेतु सांसद महोदय को पत्र लिखा जाएगा, पोस्ट मार्टम रूम का रिनोवेशन तथा दो शव पेटी लिए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई ।साथ ही सी सी टीवी कैमरे लगाने की भी स्वीकृति दी गई । हॉस्पिटल के बगीचे के रख रखाव हेतु नपा को दो कर्मचारीयो की उपलब्धता हेतु पत्र लिखा जाए, पार्किंग एरिया के समतलीकरण हेतु नपा ने स्वीकृति दी । लघु निर्माण अंतर्गत 2 जेंट्स 2 लेडिस टॉयलेट,यूरिनल बनाने की स्वीकृति समिति द्वारा दी गई। हॉस्पिटल परिसर में कुआं, रोड निर्माण हेतु नपा को पत्र भेजा जाएगा । सोलर प्लांट नवीनीकरण हेतु संबंधित फर्म को पत्र भेजा जाए । 200 बैंडेड नवीन हॉस्पिटल का प्रस्ताव, सुलभ कॉम्प्लेक्स का निर्माण, बाउंड्रीवाल, स्टॉफ क्वार्टर का निर्माण, लॉन्ड्री का प्रस्ताव आदि राज्य शासन को भेजने के निर्देश विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने दिये। बैठक में समिति सदस्य अशोक जैन आंटियां, प्रदीप चौधरी के अलावा विभागीय अधिकारियों में लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, जनपद पंचायत, एमपी ईबी, विभागीय उपयंत्री, एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।
