November 5, 2026 11:39 am

सिविल हॉस्पिटल एवं न्यु मैटरनिटी विंग जावरा का निरीक्षण एनएचएम डिप्टी डायरेक्टर भोपाल डॉ.अर्चना मिश्रा ने किया

जावरा में आज गुरुवार को प्रातः दस बजे सिविल हॉस्पिटल एवं न्यु मैटरनिटी विंग जावरा का निरीक्षण एनएचएम डिप्टी डायरेक्टर भोपाल डा. अर्चना मिश्रा ने किया, साथ में जिला टीकाकरण अधिकारी रतलाम डॉ. वर्षा कुरील , डीपीएम अर्चना राठौर,भी निरीक्षण के दौरान मौजूद थे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ. संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में सिविल हॉस्पिटल जावरा में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों,योजनाओं की जानकारी के साथ साथ,प्रभारी सिविल हॉस्पिटल जावरा डॉ. दीपक पालड़ीया ने स्टॉफ पोजीशन, प्रतिमाह होने वाली डिलेवरी,सिजेरियन, स्टेकटॉमी, एलटी टी ऑपरेशन, बर्थ वेटिंग रूम, एएनसी क्लिनिक , प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान आदि की जानकारी भी दी,लेब, ब्लड स्टोरेज सेंटर,वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम,किचन, एएनसी क्लिनिक, टीकाकरण कक्ष,ओपीडी, का सघन निरीक्षण डॉ. अर्चना मिश्रा डिप्टी डायरेक्टर भोपाल द्वारा किया गया,आईईसी एक्टिविटी एवं अस्पताल में संचालित व्यवस्थाओं को देखकर डॉ. अर्चना मिश्रा डिप्टी डायरेक्टर भोपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ दीपक पालड़ीया एवं स्टॉफ के कार्यों की सराहना की, तथा स्टॉफ की कमी एवं अन्य संसाधनों को दूर करने हेतु आश्वस्त किया, इस दौरान स्टॉफ क्वार्टर, गार्डन,पार्किंग एरिया की जानकारी भी डॉ. अर्चना मिश्रा ने डॉ. दीपक पालड़ीया से ली, निरीक्षण के दौरान सीबीएमओ डा शंकरलाल खराड़ी, डा अतुल मंडवारिया, डा अजय सिंह राठौर, बसन्तीलाल मईडा बीईई, बीपीएम रघुनंदन पाटीदार, कैलाश पंवार, भरत बीडवान, खेरूनिशा खान,शशिकला वर्मा, श्वेता सिंह,शिरोमणि मसीह, आदि उपस्थित थे, यह जानकारी शैलेन्द्र कुमार दवे ने दी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी