जेडी बैरागी वैष्णव रतलाम-— भाजपा ने कार्यकारणी राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया किसी ने एक शब्द ऊ तक नही किया, लेकिन वही दूसरी और कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां क्या की कांग्रेस में खासकर रतलाम में कांग्रेस पदाधिकारियों का अपने पद से त्याग पत्र का दौर शुरू हो गया। यहां दोनो राष्ट्रीय पार्टियों के चाल चलन एवं संगठन सर्जन शक्ति की बात आती है,कि दोनो पार्टियों मेसे किसमे धैर्य अधिक है। औऱ कौनसी पार्टि केवल अपना स्वार्थ सिद्ध करने में लगी हुई है। कुछ नेताओं ने अपनी पैनल के नाम ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों पर दिए थे, यहां तक कि रतलाम कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने भी अपनी पैनल के नाम दिए थे। लेकिन शिर्ष नेतृत्व ने तनिक भी विचार नही किया और अपनी मनमानी कर ब्लॉक अध्यक्षो की नियुक्तियां कर दी, हालांकि कुछ अभी बाकी है लेकिन जो हो गई है उन से रतलाम जिले में कांग्रेस में आंतरिक कलह शुरू हो गया है।


यहां तक कि ग्राम स्तर से लेकर जिलाध्यक्ष तक खासे नाराज है। सूत्रों के अनुसार जावरा के कुछ कांग्रेस नेताओं ने तो यहां तक बोल दिया कि AICC से इस पूरे मामले की शिकायत करेंगे। क्योंकि जिन्हें नियुक्त किया वह कांग्रेस के कार्यकर्ता नही रहें। वही दूसरी और तराना विधायक महेश परमार के करीबी वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने जिले में अपनी पैनल बिठा दी। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद को छोड़कर राजेश भरावा एवं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा ने भी अपने त्याग पत्र दिए है। वही दूसरी और यह भी जनचर्चा है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष गेहलोत पर इतना दबाव आया कि वह अपनी बात तक नही रख पाए औऱ अपने प्रतिद्वंद्वी को ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने से नाराज़ होकर उन्होंने त्याग पत्र दिया है। हालांकि जिलाध्यक्ष के त्याग पत्र में पारिवारिक कारण बताया लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। वे पूर्व में भी तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष थे तो पहले भी कांग्रेस को सक्रिय किया था। आज के इस परिदृश्य को देखते हुए दोनो पार्टियों की आंतरिक शक्ति मूल्यों का पता चलता है कि किस पार्टी के कार्यकर्ताओं में कितना धैर्य अनुशासन है, और कौनसी पार्टी अनुशासन हीन कार्यकर्ताओ वाली पार्टी है।
_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_* *_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_*
📲 +91 96851-52033
https://www.instagram.com/reel/DRLrXfiiAo6/?igsh=MTN4bmVpOWIzNnliaA==
https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO
https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।
*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*
https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25