November 5, 2026 11:39 am

प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में मौत का तांडव, 6 की मौत दर्जनों प्रभावित।

मध्यप्रदेश का इंदौर शहर स्वच्छता के नाम से जाना जाता है लेकिन लापरवाही के चलते शहर में मौत का तांडव देखने को मिला है। दरसल इंदौर में कई बीमारी और 6 मौतों का कारण आखिरकार सामने आया, पुलिस चौकी के टॉयलेट ने ‘जहरीला’ किया भागीरथपुरा वार्ड का पानी! गहरी खुदाई पर मिला फाल्ट। स्वच्छता के लिए जाना जाने वाले इंदौर में गंदे पानी ने कहर ढा दिया है। नर्मदा नदी से लाए जाने वाले शुद्ध जल की सप्लाई में दूषण के चलते भागीरथपुरा वार्ड के सैकड़ों निवासी बीमार पड़ गए तो छह लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है,वहीं, उल्टी-दस्त जैसी गंभीर बीमारियों ने पूरे वार्ड को जकड़ लिया है इधर, नगर निगम की तत्परता भरी जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। भागीरथपुरा पुलिस चौकी के टॉयलेट के ठीक नीचे नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज मिला, जिससे गंदा पानी सीधे जल स्रोत में घुस रहा था। सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया, जब टीम ने चौकी के टॉयलेट क्षेत्र पर फोकस किया। अधिकारियों को टॉयलेट के पास से गंदा पानी रिसता दिखा,बिना देर किए, टॉयलेट की फर्श तोड़ी गई और खुदाई शुरू हो गई. गहराई में जो नजारा सामने आया, वह हैरान करने वाला था. टॉयलेट का गंदा पानी सीवरेज लाइन से जुड़ा ही नहीं था, पूरा अपशिष्ट सीधे जमीन में समा रहा था. ठीक उसी जगह, नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में एक बड़ा लीकेज पाया गया. अनुमान है कि इसी दरार से संक्रमित पानी पाइप में घुस गया और पूरे वार्ड में फैल गया। दूषित पानी पीने से मौतों का सिलसिला जारी है और अब तक कुल 6 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। परिजनों ने सीमा प्रजापत, उर्मिला यादव, गोमती यादव और नंदलाल पाल की मौत की पुष्टि की है। वहीं ACP रूबीना मिर्जवानी ने उमा गोरी और मंजुला वाडे की मौत की पुष्टि की, दोनों महिलाओं का अस्पताल में इलाज चल रहा था, जिनमें से एक का आज पोस्टमार्टम हुआ, जबकि दूसरी का पोस्टमार्टम कल होगा।

यहां मिला लीकेज

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी