November 5, 2026 11:39 am

संघ शताब्दी वर्ष पर पंचेवा में भव्य हिंदू सम्मेलन, 9 गांवों के 7 हजार से अधिक हिंदू समाज ने लिया संकल्प।

जेडी बैरागी वैष्णव रतलाम— रतलाम जिले के पंचेवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष (संघ शताब्दी) पूर्ण होने के उपलक्ष्य में धामेड़ी मंडल द्वारा पंचेवा में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक सम्मेलन में धामेड़ी, पिंडवासा, राकोदा, नवलखा, सजापुर, जेठाना, झंझाखेड़ी, आक्या एवं पंचेवा सहित कुल 9 गांवों के 7 हजार से अधिक हिंदू समाजजन शामिल हुए। सम्मेलन में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं युवा वर्ग की सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
सम्मेलन में नीलकंठ धाम घटवास के पूज्य संत श्री दिनेश गुरुजी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में हिंदू समाज को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि “हमें जातियों में बंटे बिना एक होकर राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करना होगा। भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए यदि हम अपने धर्म के लिए मर-मिटने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे, तो हिंदू समाज को कोई शक्ति कमजोर नहीं कर सकती।” उन्होंने हिंदू समाज को संगठन, समर्पण और संस्कार के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेविका समिति की रतलाम विभाग कार्यवाहिका सोनाली जैन ने मातृशक्ति एवं युवाओं को संबोधित करते हुए पंच परिवर्तन को जीवन में उतारने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्यों का पालन कर ही राष्ट्र के उत्थान में हमारा व्यक्तिगत योगदान सुनिश्चित हो सकता है। विशेष रूप से उन्होंने कुटुंब एवं परिवार व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए संस्कारित परिवार को राष्ट्र निर्माण की नींव बताया।

अंतिम वक्ता के रूप में प्रांत धर्म जागरण प्रमुख विक्रम सिंह रघुवंशी ने हिंदू जीवन पद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने संघ की 100 वर्षों की संघर्षपूर्ण यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार संघ ने प्रतिकूलता से अनुकूलता और अनुकूलता से स्वीकार्यता की यात्रा तय की। उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना से लेकर आज तक स्वयंसेवकों ने हिंदू समाज के साथ मिलकर अनगिनत सेवा कार्य, धार्मिक एवं सामाजिक आंदोलन खड़े किए, जिनमें समाज का व्यापक सहयोग रहा।
सम्मेलन के मंच पर संयोजक लक्ष्मण पाटीदार, सह संयोजक दिनेश भाटी, अर्जुन राठौर, आयोजन मंडल के सदस्य एवं सभी गांवों के समाजबंधु उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला कार्यवाह लक्ष्मी नारायण पाटीदार, खंड कार्यवाह किशन बैरागी, खंड व्यवस्था प्रमुख दिलीप पाटीदार, मंडल कार्यवाह एवं उपखंड कार्यवाह सहित संघ के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्मेलन का समापन हिंदू एकता, राष्ट्रभक्ति एवं समाज जागरण के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम ने क्षेत्र में सामाजिक समरसता, संगठन शक्ति एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्य भावना को और अधिक मजबूत किया।

आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन

_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_
_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल
📲 +91 96851-52033
📲 +91 75092-52033

https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO

https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।

*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*

https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी