रतलाम जिले के जावरा में क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, जावरा द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब प्रत्येक शनिवार प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं अस्पताल परिसर में उपलब्ध रहेंगी।
इस विशेष चिकित्सा सेवा के अंतर्गत पी.जी.आई. चंडीगढ़ के सुप्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. प्रमोद कुमार भगत तथा त्वचा, यौन एवं कुष्ठ रोग विशेषज्ञ डॉ. जसिका वेरोनिका सिंह द्वारा मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा।

फिजियोथेरेपी सेवाएं
डॉ. प्रमोद कुमार भगत द्वारा निम्न समस्याओं का उपचार किया जाएगा—पैरों व कमर में दर्द,गर्दन एवं पीठ दर्द,सर्जरी के बाद रिकवरी,खेल-कूद की चोटें, बुजुर्गों की देखभाल, मांसपेशियों में खिंचाव, लकवा एवं चेहरे का लकवा, संतुलन समस्याएं एवं विकासात्मक देरी।

फिजियोथेरेपी परामर्श शुल्क ₹300 निर्धारित किया गया है।
त्वचा, यौन व कुष्ठ रोग उपचार डॉ. जसिका वेरोनिका सिंह द्वारा— त्वचा से संबंधित सभी रोगों का उपचार
यौन रोगों का संपूर्ण इलाज कुष्ठ रोग से पीड़ित मरीजों का परामर्श व उपचार इन सेवाओं का परामर्श शुल्क ₹500 रखा गया है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, जावरा में मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनमें— नॉर्मल डिलीवरी व सिजेरियन सुविधा, 24 घंटे इमरजेंसी एवं एम्बुलेंस सेवा,2D ईको, सोनोग्राफी,आई.सी.यू. सुविधा, हाईटेक पैथोलॉजी लैब
मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, प्रत्येक गुरुवार नि:शुल्क चेकअप
अस्पताल द्वारा हर गुरुवार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया जाता है।
(नोट: बाहर से आने वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों का परामर्श शुल्क लागू रहेगा। क्षेत्र के नागरिकों से अपील है कि वे इस स्वास्थ्य सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर जांच व उपचार कराएं।

