November 5, 2026 11:39 am

नीट विद्यार्थियों के लिए विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन।

रतलाम के शास्त्री नगर में संचालित अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहें,विद्यार्थियों के लिए एक विशेष, सुव्यवस्थित और परिणामोन्मुख टेस्ट सीरीज प्रारंभ होने जा रही है। यह टेस्ट सीरीज नीट परीक्षा के नवीनतम पैटर्न और विद्यार्थियों की तैयारी को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

इस टेस्ट सीरीज को विशेष रिवीजन प्लान के आधार पर डिजाइन किया गया है, ताकि विद्यार्थी जिन टॉपिक्स को पहले पढ़ चुके हैं, उनका गहराई से और प्रभावी तरीके से रिवीजन कर सकें। इसका मुख्य उद्देश्य कॉन्सेप्ट को मजबूत करना और अंतिम समय मे तैयारी को सटीक दिशा देना है।

इस टेस्ट सीरीज में 50 से अधिक टेस्ट शामिल किए गए हैं। इनमें टॉपिक वाइज टेस्ट के माध्यम से हर अध्याय का विस्तृत अवलोकन होगा , साथ ही फुल सिलेबस टेस्ट के जरिए विद्यार्थियों को वास्तविक नीट परीक्षा जैसा माहौल मिलेगा। प्रत्येक टेस्ट के बाद डिटेल्ड एनालिसिस और सॉल्यूशन डिस्कशन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी गलतियों को पहचानने और सुधारने का अवसर मिलेगा। इससे वे अपनी छोटी-छोटी गलतियों (सिली मिस्टेक्स) को दूर करना सीखेंगे और दोहराव से बच पाएंगे साथ ही OMR शीट भरने की सही प्रैक्टिस कर पाएंगे । यह टेस्ट सीरीज विद्यार्थियों को समय प्रबंधन (Time Management), प्रश्न चयन की रणनीति और परीक्षा में दबाव को संभालने की कला भी सिखाएगी। नियमित अभ्यास से विद्यार्थियों की गति, सटीकता और आत्मविश्वास तीनों में निरंतर सुधार होगा।
अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट का उद्देश्य केवल टेस्ट लेना नहीं, बल्कि हर विद्यार्थी को नीट में अपनी सीट सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार करना है। यह टेस्ट सीरीज नीट 2026 की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए एक मजबूत और भरोसेमंद टेस्ट सीरिज साबित होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी