November 5, 2026 11:39 am

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अवनीकुँवर को दिया आशीर्वाद, विवाह समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी।

जेडी बैरागी वैष्णव—रतलाम जिले के जावरा में महेंद्र सिंह सोलंकी बामनखेड़ी की सुपुत्री अवनीकुँवर के विवाह समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात कर नवदंपती को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद व समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।
इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री महेश सोनी, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सकलेचा, मनोहर पांचाल, प्रांजल पांडे, सुरेश पोरवाल, अनिल धारीवाल, मनीष ऊँटवाल, महेंद्र चौहान, रजत सोनी, देवेंद्र सिंह जादौन, शरद डूंगरवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और समाजजन उपस्थित रहे।

समारोह में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने परिवार के साथ आत्मीयता से समय बिताया और कहा कि बेटी का विवाह परिवार ही नहीं, पूरे समाज के लिए खुशी का अवसर होता है। उन्होंने अवनीकुँवर को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए दांपत्य जीवन में सुख, समृद्धि और सौहार्द की कामना की।

विवाह समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन, रिश्तेदार और अतिथि शामिल हुए, जिससे पूरा आयोजन उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह का वातावरण पूरी तरह मंगलमय रहा और सभी ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया।

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, शुभकामनाएं देते हुए।

 

 

*_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_* *_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_*
📲 +91 96851-52033
📲 +91 75092-52033
https://www.instagram.com/reel/DRLrXfiiAo6/?igsh=MTN4bmVpOWIzNnliaA==
https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO

https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।

*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*

https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी