रतलाम जिले की पिपलौदा तहसील के ग्राम पिंगराला में भगवान महाकाल के प्रति अपार आस्था और भक्ति का अनूठा दृश्य देखने को मिला। श्री महाकाल मित्र मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में पिंगलेश्वर महादेव की भव्य बारात एवं नगर भ्रमण का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर गांव में उत्साह और तैयारियां जोरों पर हैं।
आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 फरवरी 2026 रविवार को प्रातः से ही धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत होगी। शाम 6:30 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसके पश्चात रात्रि 7:00 बजे महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। वहीं 7:30 बजे पिंगलेश्वर महादेव की बारात पूरे गांव में नगर भ्रमण करेगी। बारात के दौरान भक्तजन “जय श्री महाकाल” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ भक्ति में लीन नजर आएंगे। पूरे गांव को आकर्षक रंगोली व मंदिर को रोशनी की सजावट से सजाया जा रहा है। जगह-जगह स्वागत द्वार और पुष्प वर्षा की तैयारियां की गई हैं।
आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। श्री महाकाल मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन गांव की एकता, श्रद्धा और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है।
ग्राम पिंगराला में होने वाला यह धार्मिक आयोजन न केवल आध्यात्मिक वातावरण को सुदृढ़ करेगा, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश भी देगा। पूरे क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजक श्री महाकाल मित्र मंडल एवं समस्त ग्रामवासी पिंगराला द्वारा घर घर जाकर बारात में शामिल होने का एवं धर्म लाभ लेने का न्यौता दिया जा रहा है। उक्त जानकारी समिति सदस्यों द्वारा दी गई।

*_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_* *_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_*
📲 +91 96851-52033
📲 +91 75092-52033
https://www.instagram.com/reel/DRLrXfiiAo6/?igsh=MTN4bmVpOWIzNnliaA==
https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO
https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।
*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*
https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25

