रतलाम शहर के शास्त्री नगर स्थित अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में आगामी 1 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होने जा रही है। संस्थान प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए उन्नत व्यवस्थाएं की गई हैं।
संस्थान की मैनेजिंग डायरेक्टर नीलिमा कुमावत ने बताया कि जो विद्यार्थी डॉक्टर या इंजीनियर बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। उन्होंने कहा कि अब विद्यार्थियों को कोटा या इंदौर जैसे बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि रतलाम में ही उच्च स्तर की कोचिंग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने पिछले वर्ष की उपलब्धि साझा करते हुए बताया कि संस्थान से 90 से अधिक विद्यार्थियों का मेडिकल कॉलेज में चयन हुआ, जो शहर के लिए गौरव की बात है। यह परिणाम संस्थान की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण है।
रतलाम में मेडिकल कॉलेज शुरू होने के बाद शहर के विद्यार्थियों में मेडिकल क्षेत्र के प्रति रुचि लगातार बढ़ी है। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं में भी सुधार देखने को मिला है, जिससे स्थानीय स्तर पर बेहतर करियर विकल्प उभर रहे हैं।
अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के साथ-साथ NEET और JEE की विशेष तैयारी करवाई जाएगी। इसके अलावा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए भी अलग से नए बैच प्रारंभ किए जा रहे हैं, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी व्यवस्थित ढंग से कर सकें।
संस्थान में पढ़ाई का माहौल शांत, सुरक्षित और अनुशासित है, जिससे विद्यार्थी अपने परिवार के पास रहकर एकाग्रता के साथ अध्ययन कर सकते हैं। बड़े शहरों की तुलना में यहां कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होने से अभिभावकों को भी आर्थिक राहत मिलती है।
संस्थान का शैक्षणिक सिस्टम पूरी तरह से व्यवस्थित है, जिसमें नियमित टेस्ट, प्रदर्शन आधारित प्रगति रिपोर्ट और अभिभावकों को समय-समय पर जानकारी देने की सुविधा शामिल है। अनुभवी और समर्पित फैकल्टी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही।


