November 5, 2026 11:35 am

पिंगराला में आज से भव्य आध्यात्मिक आयोजन, पांच दिवसीय श्रीमद् भागवत प्रवचन कथा एवं पंच कुंडात्मक महायज्ञ की शुरुआत।

जेडी बैरागी वैष्णव- शुभदर्शन TV न्यूज़ चैनल– रतलाम जिले के ग्राम पिंगराला में धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशाल संगम आज से देखने को मिल रहा है। मां पिंगला माता की असीम कृपा से गांव में पांच दिवसीय श्रीमद् भागवत प्रवचन कथा एवं पंच कुंडात्मक महायज्ञ का भव्य आयोजन रखा गया है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी आयोजन की व्यापक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
आयोजन समिति के अनुसार कथा का शुभारंभ 18 मई 2026 सोमवार से होगा, जो 22 मई 2026 शुक्रवार तक चलेगी। वहीं महायज्ञ का प्रारंभ आज 17 मई रविवार से हेमाद्रि स्नान, प्रायश्चित हवन व अग्नि प्रवेश से शुरू किया गया। प्रतिदिन कथा का समय सुबह 11:30 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी वितरण 22 मई शुक्रवार दोपहर 3 बजे से किया जाएगा।
इस पावन कथा में प्रसिद्ध भागवताचार्य पं. श्री हरिओम जी पराशर अपने श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे। उनकी मधुर वाणी और आध्यात्मिक प्रवचनों को सुनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। वहीं यज्ञाचार्य पं. हेमंतजी शास्त्री वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच कुंडात्मक महायज्ञ संपन्न कराएंगे।
आयोजन स्थल पिंगलामाता मंदिर को आकर्षक विद्युत सजावट, धार्मिक ध्वजों और भक्ति वातावरण से सजाया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा तन, मन और धन से सहयोग प्रदान किया जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
इस धार्मिक आयोजन में पिंगराला सहित बरखेड़ी, जड़वासा, सेमलखेड़ी, भाटखेड़ा, खोड़ाना, कालूखेड़ा, लसूडिया, चिकलाना, माननखेड़ा, ढोढर, पिपल्या जोधा, खजूरिया सारंग, गुराड़िया और पलासिया सहित कई गांवों के श्रद्धालु सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। गांव-गांव में निमंत्रण दिए गए हैं और भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजन समिति का कहना है कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में संस्कार, एकता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं। कथा और महायज्ञ के माध्यम से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाएगी। पूरे आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह है और इसे क्षेत्र का ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन माना जा रहा है।

हेमाद्रि स्नान, व ब्राह्मण गण

*_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_* *_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_*
📲 +91 96851-52033
https://www.instagram.com/reel/DRLrXfiiAo6/?igsh=MTN4bmVpOWIzNnliaA==
https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO

https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।

*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*

https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी