November 5, 2026 11:36 am

रतलाम जिले में रात्रि की बिजली कटौती पर भड़का जनआक्रोश, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, सरकार के 24 घंटे बिजली के दावे की पोल खुली।

जेडी बैरागी वैष्णव, शुभदर्शन TV न्यूज़ चैनल– रतलाम जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में इन दिनों रात्रि के समय हो रही असमय बिजली कटौती से आमजन परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली बंद होने से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीण इलाकों में स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि लोग रातभर जागने को मजबूर हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है।
रतलाम जिले के रोला निवासी नागेश्वर पाटीदार ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से मध्यप्रदेश विद्युत मंडल (MPEB) पर तीखा तंज कसते हुए अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने लिखा कि रात 1:30 बजे तक “लोड सेटिंग” के नाम पर बार-बार बिजली बंद की जा रही है, जिससे छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब 24 घंटे बिजली देने के दावे किए जाते हैं, तो आखिर रात में बार-बार कटौती क्यों की जा रही है। नागेश्वर पाटीदार ने यह भी आरोप लगाया कि बिना वजह बिजली बंद कर जनता को परेशान किया जा रहा है, जबकि बिजली बिल समय पर नहीं भरने पर विभाग सख्ती दिखाता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट में उन्होंने ग्रामीणों से अपने हक की लड़ाई लड़ने और बिजली विभाग के खिलाफ आवाज उठाने की अपील भी की है। जिलेभर में बढ़ती बिजली कटौती को लेकर लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। मध्य रात्री में  असमय बिजली कटौती पर जनप्रतिनिधियों की चुप्पी भी जनता समझ रही है।

 

*_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_* *_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_*
📲 +91 96851-52033

https://www.instagram.com/reel/DRLrXfiiAo6/?igsh=MTN4bmVpOWIzNnliaA==
https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO

https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।

*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*

https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी