November 5, 2026 11:37 am

गंगा_दशहरा के पावन अवसर पर जल स्त्रोत पूजन एवं वटवृक्ष पूजन कार्यक्रम

अर्जुनसिंह डोडिया ताल—मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड आलोट जिला रतलाम अंतर्गत सेक्टर क्रमांक02 शेरपुर खुर्द की नवांकुर संस्था दुधावती सेवा समिति द्वारा गंगा दशहरा के पावन पर्व के अवसर पर ग्राम आदर्श ग्राम लूनी कार्यक्रम स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर लूनी पर जल स्त्रोत, वट वृक्ष पीपल वृक्ष पूजन, मन्दिर पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता कलश शोभायात्रा कार्यक्रम का आयोजन बड़े श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण जनों को जल संरक्षण, जल संवर्धन एवं जल स्त्रोतों की स्वच्छता एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचीन हनुमान मंदिर में विराजित संकट मोचन बालाजी का पूजन पूर्व शिक्षक पंडित बाबूलाल व्यास द्वारा पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन के साथ किया गया।
इसके साथ ही निकट दिव्य वृक्ष पीपल तथा वटवृक्ष का पूजन कार्यक्रम उपस्थित ग्रामीण महिलाओं कन्याओं द्वारा _संपन्न हुआ । तत्पश्चात ग्रामीण बालिकाओं तथा महिलाओं द्वारा गांव में कलश शोभायात्रा निकाली गई जिसका संदेश जल गंगा संवर्धन अभियान हेतु जल संरक्षण जल स्रोतों की स्वच्छता पवित्रता वृक्षारोपण आदि था।

शोभायात्रा पुरे गांव मैं घूम कर मंदिर पर आई जिसने कलश के जल से शिवलिंग का जलाभिषेक किया तथा पूजा आराधना करी। कलश यात्रा के पश्चात समस्त सभी सहभागियों ने जल संरक्षण पर शपथ ग्रहण कि जल स्त्रोतों की स्वच्छता एवं संवर्धन संरक्षण का संदेश देते हुए उपस्थित जनसमूह ने जल बचाने एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में सेक्टर परामर्शदाता श्री मिथिलेश जोशी द्वारा जल संरक्षण की महत्ता पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य जल के महत्व के प्रति जागरूक करना, वर्षा जल संचयन , पारंपरिक जल स्त्रोतों का संरक्षण तथा जल की बर्बादी को रोकना है। तालाब, बावड़ी, कुएं एवं अन्य जल स्त्रोतों की नियमित सफाई एवं संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयास के साथ ही वर्षा जल को संरक्षित कर भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए भी सभी को आगे आना चाहिए।कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने भी जल संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने, जल का सदुपयोग करने का आगृह है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच सतीश बोड़ाना,सचिव गजेंद्रसिंह, नवांकुर संस्था अध्यक्ष अमर सिंह झाला दुधावती सेवा समिति , परामर्शदाता मिथिलेश जोशी,आदर्शग्राम लुनी विकास प्रस्फुटन समिति के के अध्यक्ष अर्जुन सिंह डोडिया ,लोकेंद्र चौधरी, हनुमानजी मंदिर पुजारी बापूलाल व्यास आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,आशा कार्यकर्ता
सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, समिति सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पुरुष प्रतिभागी निकट स्थित पीने के पानी के पवित्र स्त्रोत गांव के कुएं पर पूजन कार्य संपन्न किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी