जेडी बैरागी वैष्णव, शुभदर्शन TV न्यूज़ चैनल—रतलाम जिले के गांव कांकरवा गांव समीपस्थ गंगा दशमी के पावन पर्व के अवसर पर कांकरवा बालाजी मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था और सनातन संस्कृति का विराट संगम देखने को मिलेगा। मंदिर समिति एवं समस्त भक्त मंडली के तत्वावधान में “श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा एवं 28वां श्रीराम महायज्ञ” का आयोजन 18 जून से 24 जून 2026 तक किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से 3:15 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा वाचन के लिए परम श्रद्धेय गौ भक्त पंडित भीमाशंकर जी शर्मा शास्त्री (धारीयाखेड़ी वाले) के श्री मुख से कथा का रसपान करवाया जाएगा। जो अपने ओजस्वी एवं भक्तिमय प्रवचनों से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और मानव जीवन के मूल्यों का संदेश देंगे।
वहीं, 20 जून से 24 जून 2026 तक श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसका समय प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। यज्ञाचार्य के रूप में कुलदीप जी शर्मा मांडवी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराएंगे।
यह संपूर्ण धार्मिक आयोजन कांकरवा बालाजी मंदिर, तहसील जावरा जिला रतलाम (मध्यप्रदेश) में आयोजित होगा। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा एवं महायज्ञ का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
पोस्टर के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन समस्त भक्त मंडली एवं कांकरवा बालाजी मंदिर समिति द्वारा किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से आयोजन से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
गंगा दशमी जैसे पावन अवसर पर आयोजित होने वाला यह सात दिवसीय धार्मिक महोत्सव न केवल आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण करेगा, बल्कि समाज में धर्म, संस्कृति और सेवा भाव को भी सुदृढ़ करने का कार्य करेगा। आयोजकों को उम्मीद है कि आसपास के गांवों और शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस महाआयोजन में शामिल होकर महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।
*_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_* *_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_*
📲 +91 96851-52033
https://www.instagram.com/reel/DRLrXfiiAo6/?igsh=MTN4bmVpOWIzNnliaA==
https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO
https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।
*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*
https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25