जेडी बैरागी वैष्णव—रतलाम जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस द्वारा चलाए गए “नशे से दूरी—है ज़रूरी 2.0” जनजागरूकता अभियान का भव्य समापन हुआ। अभियान के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन, रचनात्मक सहभागिता और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने में अहम भूमिका निभाने वाले श्री जैन दिवाकर कॉन्वेंट स्कूल, रिंगनोद के विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर ही एक सशक्त एवं स्वस्थ भारत का निर्माण किया जा सकता है।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल स्वयं नशे से दूर रहने का संकल्प ही न लें, बल्कि अपने परिवार, मित्रों और समाज के बीच भी नशामुक्ति का संदेश पहुँचाने वाले ब्रांड एंबेसडर बनें। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता ही नशे के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है और युवाओं की भागीदारी इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है।
अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्री जैन दिवाकर कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया।
विद्यालय के संचालक अभय श्रीमाल, प्रबंधक डिम्पेश श्रीमाल तथा प्राचार्य मुकेश विश्वकर्मा ने सम्मानित विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।
विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी स्कूल सामाजिक सरोकारों से जुड़े जनजागरूकता अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेगा और विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

*_जितेन्द्रदास_बैरागी_वैष्णव_* *_शुभदर्शन_TV_न्यूज़_चैनल_*
📲 +91 96851-52033
https://www.instagram.com/reel/DRLrXfiiAo6/?igsh=MTN4bmVpOWIzNnliaA==
https://www.facebook.com/SUDARSHANTVMADHYAPRADESH?mibextid=9R9pXO
https://www.youtube.com/@shubhdarshantvnewschannel
आप इन दोनों लिंक पर क्लिक कर चैनल को सस्कराईब, लाइक & फॉलो जरूर करें।
*देश भर में प्रदेश, सम्भाग, जिला व तहसील स्तर पर हमारे प्रतिनिधि नियुक्त करना है, समय 10 से 5 में संपर्क करें-9685152033*
https://whatsapp.com/channel/0029Va9NjaZEFeXljAlzfH25