November 5, 2026 11:48 am

PM नरेन्द्र मोदी पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी से बवाल, भाजयुमो का फूटा गुस्सा… पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर की सख्त कार्रवाई की मांग

रतलाम शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। बीती रात को बड़ी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाट की चौकी स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे, जहां उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और कहा हकि देश के प्रधानमंत्री के सम्मान पर किसी भी प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सोशल मीडिया की आड़ लेकर अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने वालों पर तत्काल और सख्त कार्रवाई होना आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने का साहस न कर सके।

भाजयुमो कार्यकर्ता अंकुश श्रीवास्तव ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी, जिला महामंत्री कृष्णा डिंडोर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति या देश के प्रधानमंत्री के प्रति अभद्र एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना नहीं है। यदि कोई व्यक्ति कानून की सीमाओं का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होना आवश्यक है।

भाजयुमो नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी के विरुद्ध शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में निष्पक्ष, त्वरित और कानूनसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी