November 5, 2026 11:36 am

मावता चौकी को मिला नया प्रभारी, नगर रक्षा समिति ने शॉल और श्रीफल से किया सम्मान

रतलाम जिले के थाना कालूखेड़ा अंतर्गत मावता पुलिस चौकी में नवागत चौकी प्रभारी दिनेश राठौर ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने चौकी परिसर स्थित श्री बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था और जनसेवा का संकल्प लिया।
नवागत चौकी प्रभारी के आगमन पर रानीगांव नगर रक्षा समिति ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। समिति के सदस्यों ने सफा बांधकर, शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान चौकी स्टाफ एएसआई मनीष शर्मा और आरक्षक नितिन जोशी का भी सम्मान किया गया।
स्वागत कार्यक्रम में राकेश प्रजापति, हरीश सूर्यवंशी, शंकरलाल लोहार, महेश पाटीदार, लोकेंद्र सिंह डोडिया, भेरू सिंह डोडिया, श्यामलाल सूर्यवंशी, धर्मेंद्र सूर्यवंशी, महेंद्र सिंह डोडिया, मनोहर सिंह डोडिया सहित नगर रक्षा समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नगर रक्षा समिति ने नवागत चौकी प्रभारी को क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं चौकी प्रभारी दिनेश राठौर ने भी आमजन से बेहतर समन्वय बनाकर कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की बात कही।
मावता चौकी में नए प्रभारी के स्वागत के साथ ही क्षेत्रवासियों ने बेहतर पुलिसिंग और जनसहयोग की नई शुरुआत की उम्मीद जताई।

स्वागत करते समिति सदस्य

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी