November 6, 2026 2:25 pm

आदर्श ग्राम लूणी में नवांकुर सखियों की हरियाली यात्रा समाज को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अर्जुन सिंह डोडिया ताल— आदर्श ग्राम लूणी ब्लॉक आलोट जिला रतलाम मैं आज मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान मे विकासखंड आलोट अंतर्गत नवांकुर संस्था दुधावती सेवा समिति तथा आदर्श ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति लूणी द्वारा पर्यावरण क्षेत्र में वृक्षारोपण आवर्धन किया गया। यात्रा में नवांकुर सखियों एवं ग्रामीण महिलाओं ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण और नशामुक्ति का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम लुनी के स्थानीय विद्यालय भवन परिसर में महिलाओं के एकत्रीकरण से हुई। इसके बाद नवांकुर सखियों, महिलाओं, ग्रामीण नागरिकों एवं बच्चों ने पूरे गांव में हरियाली यात्रा निकाली। यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ किया गया।

कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक श्री मुकेश जी कटारिया ,नवांकुर अध्यक्ष अमर सिंह झाला, प्रस्फुटन अध्यक्ष अर्जुन सिंह डोडिया, सेक्टर परामर्शदाता मिथिलेश जोशी, ऋषिकांत सिंह पवार एवं नरेंद्र पांचाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ब्लॉकसमन्वयक श्री मुकेश जी कटारिया ने ने सभी को हरियाली अमावस्या की शुभकामना देते हुए कहा वर्तमानअभियान ‘नवांकुर सखी’ एव ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत संचालित की जा रहा है। महिलाओं को बीज रोपित थैलियां वितरित की जा रही हैं, जिनमें बीजों का संरक्षण कर पौधे तैयार किए जाएंगे और उन्हें विशेष अवसरों पर रोपित किया जाएगा।नशे से दूर रहने तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय महिला भागीदारी आज के युग में आवश्यक है अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने के लिए आपकाआह्वान किया जा रहा है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी नवांकुर सखियों को 11-11 अंकुरित पौधे संरक्षण हेतु भेंट किए गए। इसके बाद भजन के साथ परिसर में पौधारोपण किया गया। महिलाओं ने भावपूर्ण गीतों से प्रकृति प्रेम, हरियाली का संदेश दिया। नवांकुर सखियां एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अर्जुन सिंह डोडिया ने किया। अंत में परामर्शदाता श्री मिथिलेश जोशी ने सभी अतिथियों, नवांकुर सखियों एवं ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग की अपील की।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी