November 5, 2026 11:43 am

डिविजन स्तर पर जेपीएस के खिलाड़ी दिखाएंगे दम, टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन में चयनित खिलाड़ी करेंगे उत्कृष्ट प्रदर्शन की दावेदारी

रतलाम के जावरा में जावरा  पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा, निरंतर अभ्यास और मेहनत के दम पर जिला- स्तरीय विद्यालयीन खेल प्रतियोगिताओं में स्थान बनाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। आगामी 25 अगस्त 2026 को मंदसौर में संभाग स्तरीय टेबल टेनिस तथा उज्जैन में संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें जेपीएस के चयनित खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
टेबल टेनिस में विद्यालय की ओर से मास्टर महावीर पारख एवं सुश्री प्रणवी धारिवाल मंडल स्तर पर सहभागिता करेंगे।
वहीं बैडमिंटन में सुश्री नव्या शर्मा, मास्टर सम्यक पगारिया, सुश्री मंशा सिंह चावला, मास्टर भव्य दैय्या एवं मास्टर केशव बामनिया डिविजन स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इन सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपने कोच श्री अशोक शर्मा के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करते हुए अपने खेल कौशल को निखारा है। खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना उन्हें अगले स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
विद्यालय के डायरेक्टर श्री कमल मूणत एवं प्राचार्य डॉ. पीयूष मूणत ने सभी चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि “खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास और संघर्ष से सफलता प्राप्त करने का माध्यम है। हमें विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। अपने लक्ष्य पर विश्वास रखें, हर अंक के लिए पूरी मेहनत करें और जेपीएस का नाम गौरवान्वित करें।”
विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना करते हुए कहा कि डिविजन स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद ये खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपना स्थान सुनिश्चित कर विद्यालय का नाम रोशन करें, यही सभी की शुभकामनाएं हैं।

“मेहनत बनेगी पहचान, खेल भावना बनेगी शान—
जेपीएस के खिलाड़ी बढ़ाएंगे विद्यालय का मान।”

विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों एवं उनके कोचगणों को आगामी प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी