November 5, 2026 11:31 am

जावरा में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, मिलावट की आशंका पर 5 सैंपल जब्त

रतलाम के जावरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महू-नीमच रोड स्थित तीन खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। भारत पैलेस से पनीर, श्री गुरु कृपा पैलेस से पनीर व दही तथा जैन ढाबा एनएक्स से बटर व दही के कुल पांच नमूने लिए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल के अनुसार, इन नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। भारत पैलेस संचालक को खाद्य पंजीयन प्रदर्शित करने तथा श्री गुरु कृपा पैलेस संचालक को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

अब निगाहें भोपाल से आने वाली जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी