November 5, 2026 11:53 am

कालूखेड़ा पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार, क्रेटा कार से 2.5 किलो MD ड्रग्स बरामद, तस्कर फरार

रतलाम जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ रतलाम पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में कालूखेड़ा थाना पुलिस ने चिपिया-बिलंदपुर मार्ग के बीच दबिश देकर क्रेटा कार से 2 किलो 500 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की है। कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी तस्कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार मुखबिर सूचना के आधार पर चिपिया और बिलंदपुर के बीच संदिग्ध क्रेटा कार की घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में MD ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने क्रेटा कार और जब्त मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

 तस्कर फरार, पुलिस की तलाश तेज

कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से भाग निकले। अब पुलिस फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में MD ड्रग्स कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।

 2.5 किलो MD ने मचाई खलबली

  • 2 किलो 500 ग्राम MD ड्रग्स बरामद
  • क्रेटा कार जब्त
  • आरोपी मौके से फरार
  • NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
  • फरार तस्करों की तलाश जारी

कालूखेड़ा पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब बड़ा सवाल MD ड्रग्स की इस खेप के पीछे कौन है? सप्लायर कौन और खरीदार कौन? पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ नशे के इस नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आने की संभावना है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी