November 5, 2026 11:49 am

RE-NEET 2026 काउंसलिंग में अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का शानदार प्रदर्शन, 60 से अधिक विद्यार्थियों को मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश

रतलाम में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में रतलाम के विद्यार्थियों ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। RE-NEET 2026 की प्रथम काउंसलिंग के परिणाम सामने आने के बाद अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट ने संस्थान के विद्यार्थियों की शानदार सफलता का दावा किया है। संस्थान के अनुसार, पहली काउंसलिंग में ही 60 से अधिक विद्यार्थियों को प्रदेश के विभिन्न सरकारी एवं प्रतिष्ठित निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीटें आवंटित हुई हैं।

संस्थान प्रबंधन के अनुसार, इस बार परीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों के सामने कड़ी प्रतिस्पर्धा थी। इसके बावजूद अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और बेहतर तैयारी के दम पर शानदार परिणाम हासिल किए। सफलता की खबर मिलते ही संस्थान परिसर के साथ-साथ चयनित विद्यार्थियों के घरों में भी खुशी का माहौल बन गया और कई परिवारों में ढोल-धमाकों के साथ जश्न मनाया गया।

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मजबूत पकड़

अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों को GMC भोपाल, GMC रतलाम, GMC इंदौर क्षेत्र के संस्थानों, GMC मंदसौर, GMC नीमच, GMC विदिशा, GMC शहडोल, GMC सतना, GMC श्योपुर और GMC सिंगरौली सहित कई मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिला है।

संस्थान द्वारा साझा की गई सफल विद्यार्थियों की सूची में राजवीर सिंह सोलंकी को GMC भोपाल, अर्जुन पाटीदार को GMC रतलाम, पुष्कर कनौजिया को ESIC इंदौर, जयवर्धन सिंह और स्वास्ति पांडे को GMC सिंगरौली, ईशान रोमडे को MGM इंदौर, वंदना परिहार, पूजा चौहान, जया चारेल, अक्षरा डावर और सागर मईडा को GMC रतलाम सहित अनेक विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं।

इसी तरह प्रेमलता पंवार को GMC भोपाल, करण मईड़ा और आयुष चारेल को GMC विदिशा, निर्मल कुमावत को GMC नीमच, तनवीर सिंह सोलंकी को GMC नीमच, सेवाराम डामोर को GMC विदिशा, राहुल नीनामा और योगेश मईड़ा को GMC शहडोल, लक्ष्मी नीनामा को GMC सतना, योगेंद्र कटारा को GMC श्योपुर तथा रोहित डामोर को GMC मंदसौर में सीट आवंटित होने की जानकारी संस्थान ने दी है।

निजी मेडिकल कॉलेजों में भी विद्यार्थियों का चयन

सरकारी कॉलेजों के साथ-साथ अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के कई विद्यार्थियों को प्रदेश के प्रतिष्ठित निजी मेडिकल कॉलेजों में भी MBBS सीटें मिली हैं। सूची के अनुसार हर्षराज पटेल को सुखसागर मेडिकल कॉलेज जबलपुर, जया मालवीय और नीलेश डाबी को RD गार्डी उज्जैन, दीक्षा कुशवाह को चिरायु मेडिकल कॉलेज भोपाल, सिमरन अब्बासी और अंकिता सिंगाड को अमलतास मेडिकल कॉलेज देवास, रुचिका भट्ट, रोहित निनामा, मनीषा निनामा और मितान्शी मालू को RKDF भोपाल में प्रवेश मिला है।

इसके अलावा सुरेश बामनिया को सत्य साईं मेडिकल कॉलेज सीहोर, राहुल गणावा को रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज भोपाल, पूनम डोडियार और इंद्रा निनामा को LN मेडिकल कॉलेज इंदौर, अर्पिता निनामा, नेहा परमार, सलोनी माहोर और महेश सूर्यवंशी को LN मेडिकल कॉलेज भोपाल, शुभम डामर को चिरायु मेडिकल कॉलेज भोपाल, पायल कटारा को अरविंदो मेडिकल कॉलेज इंदौर, प्रियंका सोलंकी को मानसरोवर मेडिकल कॉलेज सीहोर, गोल्डी यादव को इंडेक्स मेडिकल कॉलेज इंदौर तथा दिशा सिसोदिया को LNCT इंदौर में सीट मिलने की जानकारी दी गई है।

दूसरे और तीसरे राउंड में संख्या 100 पार होने की उम्मीद

संस्थान के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन और संस्थान की परीक्षा रणनीति महत्वपूर्ण रही। उन्होंने दावा किया कि काउंसलिंग के दूसरे और तीसरे राउंड में सफल विद्यार्थियों की संख्या 100 के पार पहुंच सकती है।

डॉ. कुमावत के अनुसार, विद्यार्थियों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी तैयारी जारी रखी और लक्ष्य से भटके बिना मेहनत की। प्रथम काउंसलिंग में मिली बड़ी संख्या में सीटों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों के सपने को नई दिशा दी है।

चयनित विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

विद्यार्थियों की सफलता के बाद अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट में उत्साह का माहौल रहा। संस्थान के फैकल्टी सदस्यों और प्रबंधन ने चयनित विद्यार्थियों तथा उनके माता-पिता का स्वागत किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

संस्थान प्रबंधन का कहना है कि इन विद्यार्थियों की सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह उनके परिवारों के वर्षों के सपने को पूरा करने वाला क्षण है। वहीं, बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के मेडिकल कॉलेजों में चयन से रतलाम के शिक्षा क्षेत्र को भी नई पहचान मिलने का दावा किया जा रहा है।

अब सभी की नजरें RE-NEET 2026 की दूसरी और तीसरी काउंसलिंग पर टिकी हैं। यदि संस्थान के दावे के अनुसार अगले राउंड में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को सीटें मिलती हैं, तो अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के सफल विद्यार्थियों की संख्या 100 के आंकड़े को पार कर सकती है।

चयनित छात्र

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पीर हिंगोरिया में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित सरदार पटेल हॉस्पिटल की टीम ने ग्रामीणों को दिया निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ वितरित कीं; गंभीर मरीजों के उपचार में आयुष्मान योजना की जानकारी दी